किस शंकराचार्य के शिविर में बच्चों के यौन शोषण का आरोप: जगद्गुरु के किस शिष्य ने न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की; अदालत में पेश किए दो नाबालिग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, प्रयागराज।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर और गुरुकुल में नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 8 फरवरी को प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दायर कर न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की। अपने आरोपों के समर्थन में दो नाबालिग बच्चों को भी अदालत में पेश किया गया।
गुरुकुल की आड़ में बच्चों का उत्पीड़न
याचिका में आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया है कि गुरुकुल की आड़ में बच्चों का उत्पीड़न किया जाता है। साथ ही उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद पर आय से अधिक संपत्ति और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने का भी आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
20 फरवरी को अगली सुनवाई
कोर्ट के नोटिस पर अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से अधिवक्ता ने 10 फरवरी तक जवाब दाखिल किया और आरोपों को निराधार बताया। अब मामले की अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी, जिसमें दोनों पक्षों के वकील उपस्थित रहेंगे।
पहले पुलिस से की थी शिकायत
आशुतोष ब्रह्मचारी ने 24 जनवरी को प्रयागराज पुलिस कमिश्नर को दो अलग-अलग शिकायतें दी थीं। पहली शिकायत में आरोप लगाया गया कि शिविर और गुरुकुल में नाबालिग बच्चों से निजी सेवा, भीड़ जुटाने और अन्य कार्य कराए जाते हैं। यौन शोषण की आशंका भी जताई गई।
फर्जी लेटरपैड और दस्तावेजों के उपयोग का आरोप
दूसरी शिकायत में फर्जी लेटरपैड और दस्तावेजों के उपयोग का आरोप लगाया गया। कहा गया कि माघ मेला क्षेत्र में खुद को ज्योतिष्पीठ का शंकराचार्य बताकर पत्राचार किया जा रहा है, जिससे प्रशासन और आमजन को भ्रमित किया जा रहा है।
आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट का रुख किया
कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट का रुख किया। याचिका में कहा गया है कि बच्चों ने स्वयं उनके शिविर में आकर असुरक्षा और शोषण की बात कही तथा पुलिस संरक्षण की मांग की। यह भी दावा किया गया कि इस संबंध में झूंसी थाने समेत संबंधित अधिकारियों को लिखित और ईमेल से शिकायतें भेजी गईं, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई।
विवाद की पृष्ठभूमि
मामला माघ मेले के दौरान हुए एक अन्य विवाद के बाद सामने आया। मौनी अमावस्या के दिन प्रशासन द्वारा अविमुक्तेश्वरानंद की पालकी रोके जाने को लेकर भी तनाव की स्थिति बनी थी।
प्रतिक्रिया का इंतजार
अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य मुकुलानंद ने कहा कि महाराज इस विषय पर प्रतिक्रिया देंगे।फिलहाल मामला अदालत में विचाराधीन है और जांच व न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!