खबर
Top News

किस नगर निगम में इतने करोड़ का फर्जी बिल घोटाला: कितने निगमायुक्त के कार्यकाल में किस विभाग में हुई अनियमितता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 फ़रवरी 2026, 3:07 pm
शेयर करें:
किस नगर निगम में इतने करोड़ का फर्जी बिल घोटाला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर नगर निगम में बिल घोटाला का मामला एक बार फिर उठा है। इस मामले में जेल में बंद ठेकेदारों ने हाईकोर्ट में लिखित आवेदन दिया है।आरोप लगाए गए हैं कि यह घोटाला 500 करोड़ का है।

तीन निगमायुक्तों के समय का मामला
तीन निगमायुक्तों के समय ड्रेनेज विभाग में इस तरह खेल होने के आरोप के साथ ही इस मामले में 2015 से ड्रेनेज विभाग में फर्जी बिलों के जरिए अवैध रूप से पैसे लेने की बात की जा रही है।

राठौर के साथ ठेकेदारों की याचिका
फर्जी बिल घोटाले में गिरफ्तार किए गए इंजीनियर अभय राठौर के साथ ठेकेदारों ने हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन याचिका दायर की थी।

हाईकोर्ट में ठेकेदारों का आरोप
जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट में ठेकेदारों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने ऐसे फोटोकॉपी साक्ष्य पेश किए थे, जिनमें मूल दस्तावेज नहीं थे। घोटाले में इंजीनियर अभय राठौर और अन्य अधिकारियों के नाम का खुलासा हुआ है।

जारी नहीं हुई जांच रिपोर्ट
पता चला है कि इस मामले में महापौर ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की, लेकिन यह जांच रिपोर्ट शासन स्तर पर कभी जारी ही नहीं की गई। बताया जाता है कि ठेकेदार ने इस घोटाले के पीछे इंदौर नगर निगम पर ऐसे आरोप लगाए हैं जो गंभीर हैं। इसमें कहा गया है कि लंबे समय से नगर निगम में फर्जी बिल बनाकर पैसे लिए जा रहे हैं।

मनीष सिंह से लेकर प्रतिभा पाल का कार्यकाल
जानकारी के अनुसार ड्रेनेज विभाग में फर्जी बिल बनाकर निगम आयुक्त मनीष सिंह से लेकर प्रतिभा पाल के कार्यकाल के दौरान लगभग 500 करोड़ रुपए की अवैध धनराशि ली गई है।

हाईकोर्ट में दिया ठेकेदारों ने आवेदन
ठेकेदारों के हाईकोर्ट में दिए आवेदन में लिखा है कि 2015 से चल रहे इस मामले में जरूरी दस्तावेज जब्त नहीं किए गए। 

इन पर नहीं दर्ज हुआ कोई केस
इसके साथ ही इस मामले में ड्रेनेज विभाग के जिन अधिकारियों पर आरोप हैं, जैसे कमलसिंह, धराचंद पालीवाल, सुरेंद्र बागोरा, आनंद, विजय, इनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ। केवल प्रतिभा पाल के कार्यकाल के दौरान के ही अपराध दर्ज हुए हैं।

अब अधिकारियों के खिलाफ हो जांच
इस मामले में जांच के लिए दिए अन्य अनेक नाम को भी नजरअंदाज कर दिया गया। इसके लिए हाईकोर्ट में केस भी दायर हैं। इन सभी अधिकारियों के खिलाफ जांच होनी चाहिए।

मंजूर हुई याचिका
इंदौर हाईकोर्ट ने मामले में रिवीजन याचिका मंजूर की है। फोटोकॉपी को साक्ष्य के रूप में माने जाने संबंधी ट्रायल कोर्ट के आदेश को खारिज किया है। साथ ही राज्य सरकार को यह अधिकार दिए हैं कि सरकार नए सिरे से फिर से साक्ष्य, दस्तावेज धारा 63(2) में कानून के तहत पेश कर सकती है।

जानिये है क्या मामला
पूरे मामले का खुलासा अप्रैल 2025 में हुआ था। इससे पहले ही फरवरी 2025 में तत्कालीन निगम आयुक्त हर्षिका सिंह ने कुछ कंपनियों पर बिना काम किए ही बिल लगाने का आरोप लगाया था। इसकी भी जांच करवाई थी।

तब यह पता चला था
जांच के दौरान जानकारी मिली थी कि पांच साल पुरानी ड्रेनेज लाइन डालने के लिए 20 ऐसे कार्यों के नाम पर जो हुए ही नहीं 28 करोड़ रुपए के बिल लेखा शाखा भेजे थे। जब इस फाइल की जांच की जा रही थी, तो इंजीनियर सुनील गुप्ता की कार से इन बिलों की मूल फाइल चोरी हो गई थी।

इतने करोड़ तक पहुंचा घोटाला
कई फाइलों की फोटोकॉपी निकालकर जांच हुई थी। घोटाला लगातार बढ़ते हुए करीब 150 करोड़ तक पहुंच गया था। मुख्य आरोपी के तौर पर इंजीनियर अभय राठौर का नाम सामने आया था। 

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 16 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 16 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 16 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 17 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 17 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 17 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 17 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 17 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 17 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 17 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 18 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 18 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 18 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 18 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 18 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 18 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 18 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!