किस हाईकोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका: जूनियर वकीलों के लिए क्या नीति लागू करने की मांग; किसे बनाया पक्षकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में जूनियर वकीलों के लिए स्टायपेंड नीति लागू करने और लंबित वेलफेयर राशि जारी करने की मांग को लेकर जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि वर्ष 2019 से वकीलों को मुख्यमंत्री वेलफेयर स्कीम के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता नहीं दी गई है।
निमेष पाठक ने दायर की याचिका
याचिका इंदौर के अधिवक्ता निमेष पाठक द्वारा दायर की गई है। इसमें मध्य प्रदेश शासन, विधि विभाग, बार काउंसिल ऑफ इंडिया और बार काउंसिल ऑफ मध्य प्रदेश को पक्षकार बनाया गया है।
स्टायपेंड नीति लागू करने की मांग
याचिका में प्रदेश के जूनियर वकीलों के लिए न्यूनतम स्टायपेंड तय करने की मांग की गई है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत शहरी क्षेत्रों में कम से कम 20 हजार रुपए और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 हजार रुपए मासिक स्टायपेंड निर्धारित करने का सुझाव दिया गया है।
याचिका में यह उल्लेख
याचिका में उल्लेख किया गया है कि जूनियर वकील वरिष्ठ अधिवक्ताओं और लॉ फर्म्स के साथ ड्राफ्टिंग, पैरवी, शोध कार्य और कार्यालयीन सहयोग सहित कई जिम्मेदारियां निभाते हैं, लेकिन उनके लिए न्यूनतम मानदेय तय नहीं है। केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में इस प्रकार की नीति लागू होने का हवाला देते हुए प्रदेश में भी स्पष्ट फ्रेमवर्क तैयार करने की मांग की गई है।
छह साल से रुकी वेलफेयर राशि
याचिका में यह भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री एडवोकेट वेलफेयर स्कीम 2012 के तहत पहली बार पंजीकृत होने वाले जूनियर वकीलों को टेबल-कुर्सी और कार्यालयीन खर्च के लिए 12 हजार रुपए की सहायता राशि देने का प्रावधान है। यह राशि वर्ष 2019 से लंबित है। कोविड काल के बाद से भुगतान बंद होने का उल्लेख करते हुए याचिकाकर्ता ने अदालत से लंबित राशि जारी करने के निर्देश देने की मांग की है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!