खबर
Top News

महाकाल के दरबार में ‘जन’ आखिरी कतार में: दर्शन में भेदभावट; सुप्रीम कोर्ट का नहीं मिला साथ, वीआईपी दर्शन का फैसला कलेक्टर के ही हाथ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जनवरी 2026, 1:48 pm
शेयर करें:
महाकाल के दरबार में ‘जन’ आखिरी कतार में

गर्भगृह में वीआईपी व रसूखदारों का बना रहेगा सत्कार, जनसामान्य की महाकाल से दूरी बरकरार

‘प्रजा' नहीं कर पाएगी ‘राजा' के विग्रह को स्पर्श, ये अधिकार सिर्फ खास लोगों को ही

सुप्रीम कोर्ट ने महाकालेश्वर मंदिर में ‘वीआईपी दर्शन' व्यवस्था को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज

वीआईपी व सामान्य श्रद्धालुओं के बीच भेदभाव के खिलाफ कोर्ट से लगाई थी गुहार, कोर्ट ने कहा- ये हमारा विषय नहीं

लंबे समय से गर्भगृह में जनसामान्य के प्रवेश पर लगी हुई है रोक, वीआईपी बिरादरी का प्रवेश, पूजन-दर्शन बदस्तूर जारी

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सूबे के मुखिया के गृहनगर में आम और खास के बीच का अंतर पट नहीं सका। ये अंतर श्री महाकालेश्वर मंदिर में स्थापित कर दिया गया है। ये प्रदेश व अंचल आए दिन वीआईपी के नाम पर दर्शन के दो स्वरूप देख रहा है।

एक दर्शन में दर्शनार्थी इष्टदेव के विग्रह को मल-मल के स्नान करा रहा है और एक दर्शनार्थी धक्के खाते हुए 50 फीट दूर से लोटे के जल को पाइप में डाल रहा है।

एक दर्शनार्थी भगवान का सामीप्य पा रहा है तो दूजा धकियाया जा रहा है। एक दर्शनार्थी कान में मंत्र फूंक रहा है तो दूसरे की फजीहत पर व्यवस्था कान ही नहीं धर रही।

सरेआम हो रहा ये भेदभाव जनसामान्य को असहज ही नहीं, उद्वेलित भी कर रहा है कि ये आम और खास का चलन सिर्फ सनातन की ही व्यवस्था कैसे और कब बन गया? गिरिजाघर, गुरुद्वारा, इबादतगाह आदि में तो सब श्रद्धालु एक समान होते हैं। वे भी, जो सिर्फ मंदिर में आते ही वीआईपी हो जाते हैं।

ऐसे वीआईपी मंदिर के अलावा अन्य धर्मों के उपासना स्थल पर एक कतार में ही दर्शन करते हैं। उम्मीद की एक किरण माननीय न्यायालय से थी कि वह दूध का दूध और पानी अलग कर देगा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। अब उम्मीद सूबे के मुखिया से है।

उज्जैन उनका गृहनगर है। व्यवस्था सरकारी है। लिहाजा अब ‘सरकार' ही ये वीआईपी ‘सत्कार' पर रोक लगा सकती है। कोर्ट ने भी ये ही कहा है कि ये हमारे दखल का नहीं, मंदिर प्रशासन का मामला है। मृत्युंजय भगवान महाकाल राजा के दरबार में जनसामान्य आखिरी कतार में ही बना रहेगा।

उसे दूर से ही अपने इष्टदेव को निहारना होगा, जबकि वीआईपी व रसूखदार तबके की प्रभु से निकटता बरकरार रहेगी। ये तबका न सिर्फ गर्भगृह में प्रवेश करेगा, बल्कि पूजन, दर्शन, विग्रह स्पर्श व अभिषेक वर्तमान के हिसाब से करता रहेगा।

विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में आम श्रद्धालुओं और वीआईपी के बीच का ये ‘सरकारी भेदभाव' फिलहाल तो दूर नहीं होगा। इस भेदभाव को दूर करने की जिस चौखट से जन-जन को ‘सर्वोच्च न्याय' की आस थी, उस दर से जनसामान्य की ये गुहार दरकिनार कर दी गई कि हमें भी तो हमारे इष्टदेव का सामीप्य प्राप्त हो।

न्याय की गुहार ये कहकर दुत्कार दी गई कि आज प्रवेश, कल मंत्र के हक की मांग शुरू हो जाएगी। क्या सभी मौलिक अधिकार गर्भगृह के अंदर ही लागू किए जाएंगे? बड़ी अदालत ने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी।

इसमें मांग की गई थी कि मंदिर के गर्भगृह में दर्शन व पूजा के लिए वीआईपी और सामान्य श्रद्धालुओं के बीच कोई भेदभाव न हो। सभी को समान अवसर मिले। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान साफ किया इस तरह के विषय अदालत के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते।

जो प्रशासन चला रहे हैं, वे इस पर फैसला लें। हम केवल न्यायिक योग्यता से जुड़े सवाल देखते हैं। सुनवाई के दौरान सीएजेआई ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा महाकाल के सामने कोई वीआईपी नहीं होता। याचिका पर वकील विष्णुशंकर जैन ने पैरवी की।

‘प्रजा' अपने ‘राजा' से दूर ही रहेगी, कायम रहेगा वीआईपी कल्चर

‘प्रजा' की अपने ‘राजा' से दूरी बरकरार रहेगी। नेता, अफसर, मंत्री, संतरी व धन्नासेठों का भगवान के समक्ष ‘भगवान' सा ‘ट्रीटमेंट' उस दरबार में अनवरत जारी रहेगा, जो देवों का देव हैं। भक्त और भगवान के बीच की ऊंच-नीच का ये चलन अब प्रचलन में कर दिया गया है।

माननीय न्यायालय ने भी ये कहकर अपने हाथ झटक लिए कि ये मंदिर प्रशासन से जुड़ा विषय है और उसी के विवेक पर निर्भर करता है कि वह किसे वीआईपी माने और किसे सामान्य। मामला ज्योतिर्लिंग नगरी उज्जयिनी का है। यहां स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में बीते कुछ बरस से जनसामान्य को गर्भगृह से दूर कर दिया गया है।

आमजन की भी ये उत्कट इच्छा बनी हुई है कि उसे भी भले ही प्रतिदिन नहीं, लेकिन सप्ताह के कुछ चुनिंदा दिनों में पूर्व की तरह गर्भगृह में प्रवेश मिले। कोरोनाकाल के पूर्व ये व्यवस्था थी। सोमवार व शनिवार-रविवार और उत्सव-त्योहार के दिन छोड़कर आमजन का गर्भगृह में प्रवेश होता रहा है।

ये व्यवस्था दशकों से थी, लेकिन महाकाललोक के अस्तित्व में आने के बाद से सामान्यजन का गर्भगृह में प्रवेश व पूजन-अर्चन पूरी तरह रोक दिया गया। हालांकि कोर्ट ने याचिकाकर्ता को संबंधित अथॉरिटी के समक्ष अपील का अधिकार दिया है।


संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

1 minute ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

6 minutes ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

14 minutes ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

18 minutes ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

21 minutes ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

22 minutes ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

28 minutes ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

37 minutes ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

43 minutes ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 1 hour ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 1 hour ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 1 hour ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 1 hour ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 1 hour ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 1 hour ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 1 hour ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 1 hour ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 1 hour ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

about 1 hour ago
गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला
Top News

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!