नशे की तलब में बिल्डिंग में ही उगा डाला गांजा: चौकीदार गिरफ्तार; पुलिस ने बरामद कर नष्ट किए पौधे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,भोपाल।
गांजा पीने की तलब पूरी करने के लिए एक चौकीदार ने ऐसा तरीका अपनाया कि पुलिस भी हैरान रह गई। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन सोसाइटी की निगरानी कर रहे चौकीदार ने बिल्डिंग परिसर में ही गांजे के पौधे उगा दिए। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पौधे बरामद किए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
चौकीदारी की आड़ में उगा रहा था गांजा
कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे के मुताबिक, आरोपी की पहचान कल्लू चौरसिया के रूप में हुई है। वह निर्माणाधीन सोसाइटी में चौकीदारी करता था। पूछताछ में सामने आया कि गांजा पीने की आदत के चलते उसने बिल्डिंग परिसर में ही गांजे के पौधे उगाने शुरू कर दिए थे। उसे उम्मीद थी कि किसी को इसकी जानकारी नहीं होगी।
सूचना पर पहुंची पुलिस, पौधे किए नष्ट
पुलिस को मामले की सूचना मिलने के बाद टीम ने निर्माणाधीन इमारत में तलाशी ली। परिसर में गांजे के पौधे मिलने पर उन्हें कब्जे में लिया गया। पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई के बाद पौधों को नष्ट कर दिया।
आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
साथियों की भूमिका भी खंगाल रही पुलिस
पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी ने गांजे के पौधे कब और कितनी संख्या में लगाए थे। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस काम में कोई अन्य व्यक्ति उसका सहयोग तो नहीं कर रहा था।
पुलिस के मुताबिक, अवैध रूप से नशीले पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!