अगर इस दिशा में है दरवाजा: कब नहीं लगता दोष; ये हैं ऊर्जा के असली स्रोत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा का मतलब हमेशा बुरा नहीं होता। दोष तब समाप्त हो जाता है जब आप इन नियमों का पालन करते हैं।
इसे मानते हैं अत्यंत शुभ
दक्षिण दिशा को 9 हिस्सों (पदों) में बांटा जाता है। यदि मुख्य द्वार 'मृग' या 'कुशथ' (तीसरे और चौथे पद) पर है, तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे घर में रहने वाले लोग यशस्वी और धनवान होते हैं।
ऊंचाई का संतुलन
यदि आपके फ्लैट का दरवाजा दक्षिण में है, लेकिन घर का उत्तर या पूर्व हिस्सा दक्षिण के मुकाबले अधिक नीचा और खुला है, तो वास्तु दोष स्वतः ही कम हो जाता है।
मंगल का प्रभाव
यदि घर के मुख्य द्वार पर सिंदूरी रंग या लकड़ी का ठोस काम हो, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को भीतर आने से रोकता है।
ज्यादा महत्व खिड़की और बालकनी
फ्लैट में मुख्य दरवाजे से ज्यादा महत्व खिड़की और बालकनी का होता है, क्योंकि वहीं से ताजी हवा और रोशनी आती है।
बालकनी
उत्तर या पूर्वधन के आगमन और सकारात्मक विचारों में वृद्धि करती है।
बड़ी खिड़कियां
उत्तर-पूर्व (ईशान) घर में शांति और स्पष्ट सोच लाती हैं।
छोटी खिड़कियां
दक्षिण या पश्चिम इन दिशाओं में कम और छोटी खिड़कियां होनी चाहिए ताकि नकारात्मक ऊर्जा न टिके।
दक्षिण मुखी फ्लैट हो तो ऐसा करें
अगर दरवाजा गलत पद पर भी है, तो आप इन बदलावों से उसे शुभ बना सकते हैं।
मुख्य द्वार पर पिरामिड
दरवाजे के ऊपर वास्तु पिरामिड या 'त्रिशक्ति' (ओम, स्वस्तिक, त्रिशूल) का चिन्ह लगाएं।
भारी सामान का स्थान
दक्षिण और पश्चिम की दीवारों के साथ भारी अलमारी या फर्नीचर रखें। इससे घर का 'भार संतुलन' सही रहता है।
रोशनी का प्रबंध
दक्षिण मुखी प्रवेश द्वार पर हमेशा तेज और सात्विक रोशनी रखें। वहां अंधेरा होना तनाव को निमंत्रण दे सकता है।
पौधों का जादू
बालकनी यदि उत्तर-पूर्व में है, तो वहां छोटे और पवित्र पौधे (जैसे तुलसी) लगाएं।
फ्लैट खरीदते समय केवल मुख्य द्वार न देखें, बल्कि यह देखें कि 'किचन' दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) में है या नहीं। यह अग्नि तत्व दक्षिण दिशा के दोष को सोखने की क्षमता रखता है।
संबंधित समाचार

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!