खबर
Top News

13 किलो से बढ़ा तो स्थिति हो जाएगी गंभीर: अनिका पर मंडराया खतरा, वजन बढ़कर 10.400 किलो हुआ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जनवरी 2026, 4:58 pm
शेयर करें:
13 किलो से बढ़ा तो स्थिति हो जाएगी गंभीर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप-2 नामक अतिगंभीर बीमारी से जूझ रही तीन साल की मासूम अनिका शर्मा के जीवन पर खतरा मंडराने लगा है। तमाम कोशिशों के बावजूद उसका वजन बढ़ गया है।

कल जब उसका वजन किया गया तो वो 10.400 किलो हो गया। यदि उसे अमेरिकी इंजेक्शन नहीं लग पाया और वजन बढ़कर 13 किलो से अधिक पहुंच गया तो स्थिति गंभीर हो जाएगी।

बेबी अनिका अभियान से जुड़े दिकेश यादव ने बताया कि बेबी का वजन बढ़ने से सर्वत्र चिंता की लहर दौड़ गई है। उसे जो दुर्लभ और अतिगंभीर बीमारी हुई है उसका इलाज अमेरिकी इंजेक्शन है, जो 9 करोड़ रुपए कीमत का है।

ये इंजेक्शन भी तभी लग सकता है जबकि वो 13 किलो की न हो जाए, लेकिन जिस तरह से उसका वजन बढ़ रहा है उससे सबके माथे पर चिंता की लकीरें छा गई हैं।

मां सरिता शर्मा उसे डाइट फूड दे रही हैं, लेकिन मासूम बेटी को बचाने की उनकी मेहनत भी रंग नहीं ला पा रही है, जिससे सभी दुखी हैं।

उधर, उसके लिए मदद की राशि एकत्र करने के प्रयास जारी हैं। कल खजराना में कैंप लगा और लोगों ने आगे आकर मदद भी की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बेबी अनिका की कहानी सुनकर अपनी सहानुभूति जताई और मदद दी।

चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर जनसहयोग शिविर लगा, जिसमें आलोक चौधरी, महेंद्र चौहान, भोले मनोज, बग्गा भैया, दीपक सोनी, अभिषेक लोदवाल, कपिल, सतीश करोले आदि ने मदद की राशि एकत्र की और बेबी के परिजन को सौंपी।

तोमर समाज के सम्मेलन में भी समाजजन ने सहायता का हाथ बढ़ाया। अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि अभी जो मदद मिल रही है वो नाकाफी है।

कोरोना में चर्चित रहे रिक्शा चालक ने भी दी मदद...
वहीं बेबी अनिका शर्मा के लिए कल उस ड्राइवर ने भी अपने हाथ खोले जिसने कोरोना काल में अपनी ऑटो रिक्शा को एंबुलेंस बना दिया था।

मदद छोटी है लेकिन उनकी भावना ने उन्हें उन धनाढ्यों से भी बड़ा बना दिया जो अब तक बेबी अनिका की मदद के लिए आगे नहीं आए हैं।

ये हैं मां हरसिद्धि और बाबा महाकाल के परमभक्त सर्वहारा नगर निवासी लोकेश वर्मा। कल उनके पुत्र यशस्य का 10 वां जन्मदिवस था जो उन्होंने बेबी अनिका के साथ मनाया।

इस मौके पर उन्होंने अपनी ओर से 5 हजार रुपए की मदद की। यहीं नहीं, उन्होंने अपने पड़ौसियों से भी पहल की और एक हजार रुपए एकत्र करवाकर प्रदान किए।

संबंधित समाचार

इन जिलों को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इन जिलों को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

1 minute ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

9 minutes ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

12 minutes ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

18 minutes ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

18 minutes ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

32 minutes ago
पड़ोसी देश में सियासी संकट
Top News

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

39 minutes ago
काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म
Top News

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

41 minutes ago
मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

42 minutes ago
खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला
Top News

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

about 1 hour ago
राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता
Top News

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

about 1 hour ago
राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ
Top News

राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ:एसीपी क्राइम ने लिए पीडि़त के बयान

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी

about 1 hour ago
सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें
Top News

सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज फिर मैदान में सीजेपी

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़

about 1 hour ago
नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा
Top News

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

about 1 hour ago
2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत
Top News

2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या; युवक ने लगाई फांसी

about 1 hour ago
डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप
Top News

डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप:संचालक की पत्नी और बेटा भी आरोपी; जंगल में मिले मवेशी

about 1 hour ago
नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी
Indore

नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी:खुलासा फर्स्ट के आंगन में भरे रहेंगे मां भगवती के भंडार

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप:हमें किडनैप किया गया; राजधानी में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, कई हिरासत में

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!