खबर
Top News

पीएम आवास योजना के कावेरी परिसर में सैकड़ों रहवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित: सीवरेज, जनरेटर और सुरक्षा को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जनवरी 2026, 6:14 pm
शेयर करें:
पीएम आवास योजना के कावेरी परिसर में सैकड़ों रहवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के अंतर्गत आरटीओ रोड, नायता मुंडला स्थित कावेरी परिसर में रह रहे सैकड़ों लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव और निर्माण में गंभीर खामियों से जूझ रहे हैं। फ्लैट साइज में कटौती, सीवरेज व्यवस्था की विफलता, जनरेटर का अभाव, लीकेज, सीलन और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर रहवासियों ने कलेक्टर शिवम वर्मा को 15 जनवरी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

मामला नगर निगम की जनसुनवाई के आवक क्रमांक 379 (दिनांक 03/06/2025) एवं आवक क्रमांक 1308-1309 (दिनांक 18/11/2025) से भी जुड़ा हुआ है। रहवासियों ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।

कावेरी परिसर तीन ब्लॉक में निर्मित है, जिसमें 200 से अधिक फ्लैट हैं। वर्तमान में लगभग 100 परिवार यहां निवास कर रहे हैं। रहवासियों के अनुसार 6 से 8 महीने पूर्व ही निगम से पजेशन लिया था, तब से लगातार समस्याओं से जूझ रहे हैं। नई बनी इमारत में छत से पानी टपकना, दीवारों में सीलन और घटिया निर्माण देख भवन वर्षों पुराना प्रतीत होता है।

टीएनसीपी नक्शे में दर्शाई सुविधाएं आज तक उपलब्ध नहीं कराई गईं। गार्डन हेतु चिह्नित भूमि भी विकसित नहीं की गई, बल्कि ठेकेदार द्वारा भवन के पास एक दीवार

खड़ी कर उस क्षेत्र को अलग कर दिया गया है। नगर निगम के अधिकारी निरीक्षण तो करते हैं, लेकिन महीनों तक कोई सुधार कार्य नहीं होता।

जनरेटर की व्यवस्था नहीं, आपात स्थिति में लिफ्ट बनी खतरा
परिसर में अब तक जनरेटर की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बिजली गुल होने पर लिफ्ट बंद हो जाती है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रहवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद ठेकेदार केवल आश्वासन देकर टाल देता है।

टीएनसीपी नियमों का उल्लंघन
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि टीएनसीपी स्वीकृति प्रस्ताव दिनांक 30/10/2018 के अनुसार खसरा क्रमांक 395/2 में पार्क तथा खसरा क्रमांक 393 एवं 395/4 में व्यावसायिक क्षेत्र तथा पार्क विकसित किया जाना था। परियोजना का रेरा पंजीयन क्रमांक P-IND19-2277 समाप्त होने के बाद भी नगर निगम से एक्सटेंशन लिया गया, लेकिन 7 वर्ष बीत जाने के बावजूद स्वीकृत नक्शे के अनुरूप विकास नहीं किया गया।

फ्लैट के कारपेट एरिया में कटौती
बुकिंग के समय जारी ब्रोशर में फ्लैट का कारपेट एरिया 663 वर्गफीट और सुपर बिल्ट-अप एरिया 943 वर्गफीट दर्शाया गया था, जबकि रजिस्ट्री के समय केवल 601 वर्गफीट कारपेट एरिया दिया गया। रहवासियों का कहना है कि यह सीधा धोखा है, जिससे न्यूनतम बाजार दर के अनुसार प्रति फ्लैट लगभग 2 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।

निजी कंपनी से जोड़ी सीवरेज लाइन, बार-बार जाम
कावेरी परिसर की सीवरेज लाइन को निजी फर्म लक्ष्मी प्राइवेट लिमिटेड की लाइन से जोड़ा गया है, जिसके चलते आए दिन लाइन चोक की समस्या होती है। अब कंपनी ने सहयोग से इनकार कर दिया। रहवासियों ने सीवरेज लाइन को नगर निगम की मुख्य लाइन से जोड़ने की मांग की है।

टाइल्स, प्लम्बिंग और लीकेज की परेशानी
फ्लैट अधिग्रहण के मात्र 8 माह के भीतर ही टाइल्स टूटना, प्लम्बिंग लीकेज, बॉथरूम से दुर्गंध, दीवारों में सीलन और टूटी जल निकासी पाइप लाइन जैसी गंभीर समस्याएं आ रही हैं। वहीं मेंटेनेंस टीम लापरवाही बरत रही है। परिसर के मध्य खुले हिस्से में केवल लोहे का शेड लगाया गया है, लेकिन पारदर्शी शीट नहीं होने से बारिश का पानी और कबूतरों की गंदगी सीधे सीढ़ियों व दीवारों पर गिरती है। इससे भवन में सीलन बढ़ रही है। रहवासियों ने शीघ्र डोम लगाने की मांग की है।

पानी की बर्बादी, टंकी में स्टॉपर नहीं
छत पर बनी पानी की टंकी में स्टॉपर (फुटबॉल) नहीं लगाए जाने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह चुका है। 8 महीने बाद भी मेंटेनेंस टीम ने कोई सुधार नहीं किया। परिसर के मुख्य द्वार पर अंधा मोड़ होने के कारण अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। रहवासियों ने यहां स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 3 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 3 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 3 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 4 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 4 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 4 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 4 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 4 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 4 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 4 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 4 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 4 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 5 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 5 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 5 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 5 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 5 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!