खबर
Top News

दान की जमीन पर बहुमंजिला प्लॉट संयुक्तिकरण कैसे: सराफा में अवैध निर्माण; नगर निगम पर गंभीर सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जनवरी 2026, 3:54 pm
शेयर करें:
दान की जमीन पर बहुमंजिला प्लॉट संयुक्तिकरण कैसे

अंकित शाह 99264-99912 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश के सबसे स्वच्छ शहर के तमगे के पीछे नगर निगम में भ्रष्टाचार की गहरी परतें छिपी हैं। अधिक मुनाफा कमाने की होड़ में नियमों की अनदेखी के दुष्परिणाम का अब खुलासा होने लगा है। भागीरथपुरा में जहरीला पानी पीने से हुई मौतें हों या शहर के मध्य बेलगाम अवैध निर्माण, इन सबके पीछे संरक्षण, प्रोटेक्शन मनी और राजनीतिक दबाव की चर्चा आम है।

हालात यह है हर विभाग में नेताओं के करीबी ठेकेदार हावी बताए जा रहे हैं, जो अवैध निर्माण के जरिए न केवल लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं, बल्कि राजस्व की खुली चोरी भी। इस पूरे खेल में लाभ बिल्डरों और अधिकारियों को मिल रहा है, जबकि कीमत आम जनता चुका रही है।

नगर निगम के कामकाज को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर में पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक नियमों को ताक पर रख निर्माण किए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी क्षेत्र हो या शहर का हृदयस्थल सराफा बाजार, हर जगह भवन अनुमति शाखा, अतिक्रमण दस्ता, जोनल कार्यालय और जिम्मेदार अधिकारियों की कथित मिलीभगत से अनुमति के विपरीत निर्माण खुलेआम फल-फूल रहा है।

नियमानुसार दान की गई भूमि को न बेचा जा सकता है न उस पर व्यावसायिक बहुमंजिला निर्माण की स्वीकृति दी जा सकती है। इसके बावजूद सराफा बाजार में एक से अधिक प्लॉट को जोड़कर बहुमंजिला इमारत बन रही है, जिसका कोई स्वीकृत नक्शा अब तक सार्वजनिक नहीं हुआ है।

बीओ-बीआई की मिलीभगत, पर्दे के पीछे संरक्षण का आरोप
सूत्रों के अनुसार अवैध निर्माण केवल मैदानी कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा नहीं है, बल्कि इसके पीछे प्रभावशाली सामाजिक और राजनीतिक संरक्षण बताया जा रहा है। लंबे समय से ‘प्रोटेक्शन मनी’ के चलते कई अवैध निर्माण पूरे हो चुके हैं, जबकि कुछ जारी हैं।

44, बड़ा सराफा, दान की जमीन पर अवैध बहुमंजिला निर्माण: ताजा मामला प्लॉट क्रमांक 44, बड़ा सराफा बाजार का है, जहां जगदीश मंदिर को दान में मिली जमीन पर बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत बनाए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है जमीन पुजारी परिवार द्वारा करीब 40 करोड़ रुपए में बेची गई है।

खरीदार बिल्डरों ने रसूख के दम पर निगम के नियम-कायदों को दरकिनार कर निर्माण शुरू कर दिया। आरोप है निगम अधिकारी कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन बिना किसी ठोस कदम के लौट आए। पहले दुकानदारों की आपत्तियों के चलते कुछ समय के लिए काम रुका, लेकिन बाद में कथित ‘सेटिंग’ से दोबारा शुरू हो गया।

‘राम भरोसे’ निर्माण: स्थानीय लोगों के अनुसार इमारत चार से पांच मंजिला प्रस्तावित है, जबकि न वैध भवन अनुमति स्थल पर प्रदर्शित है न स्वीकृत नक्शा सार्वजनिक। इसी तरह मोरसली गली में भी एक व्यावसायिक अवैध निर्माण चर्चा का विषय है। बाजार में चर्चा है एक पुराने मार्केट को तोड़कर इसी तर्ज पर नया निर्माण किया जाएगा।

पार्किंग में भी घोटाले का आरोप: बजाज खाना चौक स्थित निगम पार्किंग परिसर में भी अवैध दुकानों के निर्माण का आरोप सामने आया है। कहा जा रहा है इन दुकानों से हर माह किराया वसूला जा रहा है, जो निगम के खाते में न जाकर एक पूर्व पार्षद तक पहुंच रहा है। व्यापारियों ने त्योहारों के दौरान अवैध चंदाखोरी का विरोध किया था।

सुमित जैन पर गंभीर आरोप
सूत्रों का दावा है नियम-विरुद्ध इमारतों का निर्माण सुमित जैन द्वारा कराया जा रहा है। राजनीतिक रसूख के चलते कथित स्वीकृत नक्शे को दरकिनार किया जा रहा है। निरीक्षण के लिए पहुंचे अफसरों को खाली हाथ लौटना पड़ा, ऐसा भी आरोप लगा ।

जगदीश भवन का फर्स्ट फ्लोर प्लान
निर्माणाधीन जगदीश भवन के फर्स्ट फ्लोर प्लान की ड्रॉइंग डेट 18 अक्टूबर 2024 और आर्किटेक्ट का नाम बसेर एंड एसोसिएट्स दर्शाया है। प्लान में 8×10 फीट से लेकर 19×10.6 फीट तक की दुकानें, आर्केड, लिफ्ट और सीढ़ियों की व्यवस्था प्रदर्शित है।

धरोहर मार्ग पर नियमों की अनदेखी
शक्कर बाजार धरोहर मार्ग घोषित है, जहां सीमित निर्माण की अनुमति है। इसके बावजूद 44, बड़ा सराफा क्षेत्र में सड़क तक अवैध निर्माण का आरोप है। अलग-अलग प्लॉट्स को जोड़कर व्यावसायिक भवन बनाना भी नियमों के खिलाफ बताया जा रहा है।

रास्ते बंद, जनता परेशान
पूर्व में छत भरने के दौरान भैरव मंदिर–थाना चौराहे पर सड़क पर ही निर्माण सामग्री तैयार की गई, जिससे शक्कर बाजार और बड़ा सराफा सहित आसपास के मार्ग अवरुद्ध हो गए। न निगम से अनुमति ली गई थी न पुलिस से ।

पहले भी संरक्षण में हुए अवैध निर्माण
राजमोहल्ला जोन–2 में पहले भी संरक्षण में अवैध निर्माण होने के आरोप लगते रहे हैं।

बंबई बाजार: रेसिडेंशियल नक्शे पर कमर्शियल मार्केट
बंबई बाजार स्थित मकान क्रमांक 1, 2, 3 और 4 के लिए रेसिडेंशियल नक्शा स्वीकृत कराया गया। नियमों की अनदेखी करते हुए कमर्शियल बिल्डिंग और मार्केट का निर्माण कर दिया गया। नगर निगम ने 2016 में निर्माण को अवैध घोषित कर अतिक्रमण की कार्रवाई की थी।

इसके बावजूद 2019 में दोबारा रेसिडेंशियल नक्शा पास कराया गया और उसी भवन को कमर्शियल मार्केट में तब्दील कर दिया गया। शिकायत राजमोहल्ला जोन–2 में की गई। जांच में निर्माण को अवैध मानते हुए नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन भवन अधिकारी ने ठोस कार्रवाई से परहेज किया। उक्त भवनों का संयुक्तिकरण भी किया गया, जो नियमों के उल्लंघन की ओर इशारा करता है।

जवाहर मार्ग: खतरनाक घोषित मकान में अवैध निर्माण
दूसरा मामला जवाहर मार्ग, बंबई बाजार पुलिस चौकी के सामने स्थित मकान क्रमांक 276 एवं 276/1 का है। यह मकान हाजी नसुरुद्दीन और हाजी शम्सुद्दीन के स्वामित्व में है, जिसे नगर निगम पहले ही खतरनाक घोषित कर चुका था।

मालिकों ने मरम्मत के नाम पर गार्डर–फर्शी डालकर अवैध निर्माण कर लिया। राजमोहल्ला जोन के भवन अधिकारी विवेश जैन ने तीन नोटिस जारी किए थे, जिनका जवाब 22 दिसंबर 2023 तक मांगा गया था, लेकिन आज तक नहीं दिया गया।

इसी बीच पूरा अवैध निर्माण कर लिया गया। चौंकाने वाली बात यह है इस अवैध रूप से निर्मित भवन का व्यावसायिक उपयोग शुरू हो चुका है और दुकानें संचालित हैं, बावजूद अब तक कोई प्रभावी अतिक्रमण कार्रवाई नहीं की गई। भवन अधिकारी विवेश जैन की भूमिका पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 6 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 6 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 6 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 6 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 7 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 7 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 7 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 7 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 7 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 7 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 7 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 7 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 7 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 7 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 7 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 7 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 7 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!