हिस्ट्रीशीटर चेतन नाथ की पुलिस को चुनौती: कोर्ट में पेशी के दौरान वीडियो बनवाकर किया वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता

पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बने वीडियो से उठे कई सवाल
ड्रग्स तस्कर सीमा नाथ का भाई है आरोपी, सिरपुर तालाब के पास की हत्या
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ड्रग्स तस्कर सीमा नाथ के भाई और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर महेश टोपी के साले कुख्यात बदमाश चेतन नाथ ने पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। इन दिनों उसका कोर्ट पेशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह अपने जाफ्ता (कोर्ट की हवालात) ले जाते साथियों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहा है और बेकग्राउंड में एक फिल्मी डॉयलाॅग बज रहा है। मामले में पुलिस ने जांच और कार्रवाई की बात कही है।
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में परेश रावल की आवाज में डॉयलॉग बज रहा है कि होता क्या है, हम उन्हें अरेस्ट करते हैं और वह छूट जाते हैं। अगर पकड़े गए तो जेल के अंदर बैठे-बैठे ऑपरेट करते और अगर भाग गए तो देश के बाहर बैठे-बैठे ऑपरेट करेंगे...वो कुछ भी कर सकते हैं, क्योंकि वो कानून तोड़ते हैं। इसमें वह कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिसकर्मियों के बीच नीले ट्रैकसूट में बैठा और लौटते समय अपने साथियों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहा है।
वीडियो इंदौर के जिला कोर्ट का बताया जा रहा है। मामले में एसीपी गांधी नगर निधि सक्सेना का कहना है कि राजेंद्र नगर पुलिस ने पिछले दिनों 27/27 आर्म्स एक्ट में एक आरोपी अक्षत को अवैध देशी पिस्टल के साथ पकड़ा था।
उसने पिस्टल चेतन नाथ से लेना बताया था। चेतन नाथ की तलाश शुरू की तो पता चला कि वह द्वारकापुरी थाने के एक मामले में जेल में बंद है। उसे आर्म्स एक्ट मामले में पूछताछ के लिए 2 दिन के प्रोडक्शन वारंट पर राजेंद्र नगर पुलिस पूछताछ के लिए लाई है। इस दौरान यदि वीडियो बनाकर उसके साथियों ने वायरल किया हो तो पता नहीं, लेकिन मामले की जानकारी निकलवाई जा रही है।
जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि चेतन नाथ और उसके भाई अर्जुन नाथ पर कुछ साल पहले सिरपुर तालाब के पास लूट के लिए व्यापारी अतुल काकाड़ी की हत्या का आरोप है। इसी मामले में वह लंबे समय से जेल में बंद है।
पता चला है कि पुलिस जब चेतन नाथ का का प्रोडक्शन वारंट पर लेने जिला कोर्ट पहुंची थी। इसी दौरान उसके परिवारवालों ने पुलिसकर्मियों के सामने ही उसकी रील बनाई। बाद में रील को उसके भतीजे के अकाउंट से धमकी भरे कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!