ऐतिहासिक पतंग उत्सव: 12 जिलों के पतंगबाजों ने लिया भाग; 3 किमी तक आसमान में दिखी रंग बिरंगी पतंगें
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संस्था सृजन द्वारा पतंगोत्सव एवं बसंत पंचमी मिलन समारोह का आयोजन एयरपोर्ट रोड स्थित आईडीए ग्राउंड पर किया गया। तीन किलोमीटर तक आसमान में सामाजिक सरोकार का संदेश देने वाली तिरंगे रंग की हजारों पतंगें उड़ाई गईं।
12 जिलों के पतंगबाजों ने भाग लिया
इसमें इंदौर सहित 12 जिलों के पतंगबाजों ने भाग लिया। 50 हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर पतंगबाजी का आनंद लिया। यह उत्सव सुबह 11 बजे से शाम 6:30 बजे तक चला। शाम को रंगारंग आतिशबाजी भी की गई तथा झंडावंदन किया गया।
1.50 लाख से अधिक पतंगें उड़ाईं
यह संभवतः देश का सबसे बड़ा पतंग महोत्सव रहा, जिसमें 15,000 पतंगबाजों ने 1,50,000 से अधिक पतंगें उड़ाईं। इसमें 3 वर्ष के बच्चों से लेकर 84 वर्ष तक के पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। महामंडलेश्वर ध्यानयोगी महर्षि श्री उत्तम स्वामी महाराज ने झंडावंदन किया।
पतंगबाजी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई
संस्था के अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल, संयोजक गोविंद गोयल एवं महेश दलोद्रा ने बताया कि पतंगोत्सव में पतंगबाजी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें इंदौर, देवास, धार, उज्जैन, महू, राऊ सहित 12 जिलों के पतंगबाज शामिल हुए।
10 हजार पतंगें निःशुल्क वितरित की गईं
संस्था द्वारा 10 हजार पतंगें निःशुल्क वितरित की गईं। यह महोत्सव पिछले 21 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है तथा इस वर्ष इसका 22वां आयोजन था। इस अवसर पर झंडावंदन किया गया और देशभक्ति के गीत भी गाए गए।
लोगों ने सपरिवार उत्सव में भाग लिया
क्षेत्र के लोगों ने सपरिवार उत्सव में भाग लेकर स्वल्पाहार का आनंद लिया। उत्सव की शुरुआत शहर के प्रमुख साधु-संतों, समाजसेवियों और राजनीतिक संगठनों के प्रमुखों की उपस्थिति में हुई।
400 सदस्यों की समिति बनाई गई थी
महिला संयोजक तनुजा खंडेलवाल ने बताया कि आयोजन के संचालन के लिए 400 सदस्यों की समिति बनाई गई थी, जिन्होंने पूरे आयोजन की व्यवस्था संभाली। पूरा आयोजन चाइनीज मांझा मुक्त रहा। 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने पूरे परिसर में घूम-घूमकर यह सुनिश्चित किया कि कोई भी पतंग चाइनीज मांझे से न उड़ाई जाए।
समाजजनों ने टिफिन पार्टी में भाग लिया
कमलेश खंडेलवाल ने बताया कि झंडावंदन एवं बसंत पंचमी मिलन समारोह के दौरान मां सरस्वती के चित्र पर पूजन-अर्चन कर माल्यार्पण किया गया। वहीं 150 समाजों के हजारों समाजजनों ने टिफिन पार्टी में भाग लिया।
सभी समाजजनों ने अपने-अपने घर से लाए टिफिन को मिलाकर समरसता पार्टी का आयोजन किया। कई परिवारों ने दाल-बाटी बनाकर उसका भी आनंद लिया।
आयोजन सामाजिक सरोकार की एक अनूठी मिसाल है
पतंग उत्सव में महामंडलेश्वर श्री उत्तम स्वामी महाराज ने पधारकर स्वयं भी पतंग उड़ाई। स्वामी जी ने कहा कि पतंगबाजी का यह उत्सव अभूतपूर्व है। इतनी बड़ी संख्या में पतंगें या तो अहमदाबाद में संक्रांति के अवसर पर उड़ती हैं या आज गणतंत्र दिवस के दिन यह आयोजन सामाजिक सरोकार की एक अनूठी मिसाल है।
इसके लिए कमलेश खंडेलवाल और संस्था सृजन की पूरी टीम बधाई की पात्र है। आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, महंत पवन दास महाराज सहित अन्य गणमान्य लोग सम्मिलित हुए। मिलन समारोह में अनेक समाजों के हजारों समाजजन उपस्थित रहे।
अहमदाबाद एवं गुजरात से धागा और मांझा मंगवाया गया था
तनुजा खंडेलवाल और कमलेश खंडेलवाल ने बताया कि पतंगोत्सव के लिए विशेष रूप से अहमदाबाद एवं गुजरात से धागा और मांझा मंगवाया गया था। पतंग उत्सव का नजारा देखते ही बन रहा था। आसमान में चारों ओर पतंगें ही पतंगें नजर आ रही थीं।
पूरा आकाश रंग-बिरंगी पतंगों से सजा हुआ था। पटिया, डांडिया, मुंडिया और चांदबाज जैसी पतंगों से आकाश भरा हुआ था। जब पतंगबाज एक-दूसरे की पतंग काटते थे और चारों ओर “काटा हो, काटा हो” की आवाजें गूंजती थीं, तो महोत्सव में चार चांद लग जाते थे।
रंगारंग आतिशबाजी की गई
कमलेश खंडेलवाल ने बताया कि पतंग उत्सव के समापन अवसर पर रंगारंग आतिशबाजी की गई तथा पतंगबाजों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों के साथ बाहर से आए पतंगबाजों को भी विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पतंगोत्सव का संचालन द्वारका चौरसिया एवं रूपेश प्रजापत ने किया।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच:बोले; देश और टीम पर बनी रहे कृपा

गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई:दो खेतों से हजारों किलो किया जब्त; चार थानों की टीम ने दी दबिश

एयरपोर्ट पर हमला:12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल, कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!