खबर
Top News

हाईकोर्ट का रुख साफ: एलिवेटेड कॉरिडोर पर अभी रोक नहीं; याचिका को अन्य ट्रैफिक मामलों के साथ जोड़ा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 फ़रवरी 2026, 6:23 pm
शेयर करें:
हाईकोर्ट का रुख साफ

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
BRTS एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर दायर जनहित याचिका पर गुरुवार को हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सुनवाई हुई। कोर्ट ने एलआईजी से नवलखा चौराहे तक प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। अब यह मामला 25 फरवरी को ट्रैफिक से जुड़े अन्य मामलों के साथ सुना जाएगा।

जनहित याचिका को अन्य ट्रैफिक मामलों से जोड़ा
यह जनहित याचिका इंजीनियर अतुल सेठ द्वारा दायर की गई थी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि यह मामला भी BRTS और शहर के ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़ा है, इसलिए इसे पहले से लंबित अन्य याचिकाओं के साथ लिंक किया जाएगा।

हाईकोर्ट में क्या दलील दी गई
याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अभिनव धनोतकर ने कोर्ट को बताया कि एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर किए गए दो सर्वे में इसकी उपयोगिता स्पष्ट नहीं होती। इसके बावजूद काम शुरू करने की तैयारी है और NIT जारी होने की संभावना जताई गई।

पहले यह प्रस्तावित नहीं था
इस पर हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले यह कॉरिडोर प्रस्तावित नहीं था, लेकिन अब सरकार का नीतिगत निर्णय है कि इसे बनाया जाए। कोर्ट नीतिगत फैसलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकता।

हालांकि, याचिकाकर्ता पक्ष ने यह भी कहा कि सही और पारदर्शी सर्वे के बिना परियोजना शुरू करना उचित नहीं है। इसके बाद कोर्ट ने मामले को 25 फरवरी के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

एक साल से अटका है काम
गौरतलब है कि फरवरी 2025 में इंदौर में BRTS हटाने का फैसला लिया गया था, जिसे हाईकोर्ट की मंजूरी भी मिल चुकी है। बावजूद इसके, 11.20 किलोमीटर BRTS कॉरिडोर से अब तक पूरी तरह रेलिंग नहीं हटाई गई है।

पिछली सुनवाई में अधिकारियों ने कोर्ट को बताया था कि 6 किलोमीटर हिस्से में एलिवेटेड कॉरिडोर का काम 15 फरवरी से शुरू होना है, इसलिए इस हिस्से को छोड़कर शेष करीब 3 किलोमीटर में रेलिंग हटाने का कार्य किया जाएगा।

एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर सरकार और मंत्रियों की बैठकें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 दिसंबर को इंदौर में हुई विकास समीक्षा बैठक में एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी दी थी। वहीं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हाल ही में जनप्रतिनिधियों और ट्रैफिक विशेषज्ञों के साथ इस प्रोजेक्ट को लेकर बैठक की।

बैठक में कुछ विशेषज्ञों ने सुझाव दिया थे। कॉरिडोर टू-लेन की बजाय थ्री-लेन होना चाहिए। इसे नवलखा से आगे राऊ तक बढ़ाया जाना चाहिए। इन सुझावों पर 7 फरवरी को दोबारा चर्चा प्रस्तावित है। हालांकि, इससे पहले ही PWD द्वारा मिट्टी परीक्षण शुरू कर दिया गया है।

25 फरवरी को अहम सुनवाई
अब इस पूरे मामले पर 25 फरवरी को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी, जिसमें इंदौर के ट्रैफिक, BRTS हटाने और एलिवेटेड कॉरिडोर से जुड़े सभी मुद्दों पर एक साथ विचार किया जाएगा।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 13 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 14 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 14 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 14 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 14 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 15 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 15 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 15 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 15 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 15 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 15 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 15 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 15 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 15 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 16 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 16 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 16 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!