खबर
Top News

हाई कोर्ट-जिला कोर्ट के वकील सड़क पर: रावत हत्याकांड में पुलिस की भूमिका कटघरे में; कानून व्यवस्था पर सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 जनवरी 2026, 5:18 pm
शेयर करें:
हाई कोर्ट-जिला कोर्ट के वकील सड़क पर

वकीलों के सामने झुकी पुलिस, चौराहे पर कानून ठप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लगातार बढ़ते अपराधों और गंभीर मामलों में पुलिस की कथित उदासीनता को लेकर हाईकोर्ट और जिला कोर्ट के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। छोटा बांगड़दा क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में वकीलों ने एरोड्रम थाना प्रभारी और विवेचक के खिलाफ जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गणतंत्र दिवस पर संजय रावत की चाकुओं से गोदकर सरेआम हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड ने पुलिस व्यवस्था की पोल खोल दी। छोटा बांगड़दा में हुए संजय रावत हत्याकांड को लेकर पुलिस अफसरों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वकीलों ने चेतावनी दी है कि सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेजा
एरोड्रम थाना प्रभारी तरुण भाटी के अनुसार हत्या के आरोपी मोहित यादव, अनिकेत, ऋषभ वर्मा और पार्थ यादव को दो दिन के रिमांड पर लेने का अनुरोध किया गया था। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेजा गया। हालांकि वकीलों का आरोप है कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड होने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और प्रभावी रिमांड की कार्रवाई नहीं की।

संजय का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था
जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल के बेटे संजय रावत हत्याकांड को लेकर अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह से मिलने पहुंचा। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि संजय एक रजिस्टर्ड मुंशी था और वह वरिष्ठ अधिवक्ता लोकेश भटनागर सहित कई अधिवक्ताओं के साथ करीब 15 वर्षों से कार्यरत था।

उन्होंने कहा कि संजय का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और वह पूरी तरह निर्विवादित व्यक्ति था। मामूली गाड़ी टकराने के विवाद के अपराधियों ने चाकुओं से गोदकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। जबकि 26 जनवरी को ड्राय डे और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए गए थे, लेकिन आरोपी शराब और एमडी ड्रग्स के नशे में थे। इसके बावजूद पुलिस ने न तो समय रहते कार्रवाई की और न ही आरोपियों से सख्ती से पूछताछ के लिए रिमांड लिया।

बिना रिमांड के कोर्ट में पेश कर दिया: आरोप है कि जब एक ओर संजय का अंतिम संस्कार चल रहा था, उसी समय दूसरी ओर आरोपियों को बिना रिमांड के कोर्ट में पेश कर दिया गया। एक दिन का भी पुलिस रिमांड नहीं मांगा गया, जो जांच की गंभीरता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

अध्यक्ष यादव ने कहा, एरोड्रम थाना प्रभारी तरुण सिंह भाटी और विवेचक के खिलाफ जांच व सख्त कार्रवाई करते हुए सस्पेंड किया जाए। इस दौरान अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि इंदौर में कमिश्नरी सिस्टम पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। इंदौर के प्रभारी मंत्री स्वयं मुख्यमंत्री हैं, इसके बावजूद शहर में जंगलराज जैसे हालात बनते जा रहे हैं।.

वकीलों ने चेतावनी दी है यदि सात दिन के भीतर थाना प्रभारी, विवेचक और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे की रणनीति तय करेंगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

अफसरों की कमजोरी से पुलिसकर्मी खुद को असहाय महसूस कर रहे
दोपहर में संजय रावत हत्याकांड में पुलिस की कथित लापरवाही को लेकर वकीलों का प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन सौंपकर कमिश्नर कार्यालय से लौट रहा था। इसी दौरान पालासिया चौराहे पर यातायात पुलिस नियमित चेकिंग अभियान के तहत चालानी कार्रवाई कर रही थी।

बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान मौजूद एक पुलिसकर्मी ने एक वकील की बाइक रोककर उसकी चाबी निकाल ली। इस पर वकील ने नियम-कानून का हवाला देते हुए आपत्ति जताई। बात बढ़ते-बढ़ते हंगामे में बदल गई और कुछ ही देर में मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मामला जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने चेकिंग पॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों को तत्काल चेकिंग बंद करने के निर्देश दे दिए। कहा कि पहले वकीलों को रवाना होने दिया जाए, उसके बाद ही चेकिंग दोबारा शुरू की जाए। कानून ठप और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी खुद को असहाय महसूस करते रहे। इससे पूरे महकमे में आक्रोश है।

संबंधित समाचार

घोड़े पर सवार होकर कॉलेज पहुंचे नेता
Top News

घोड़े पर सवार होकर कॉलेज पहुंचे नेता:बोले- छात्रों की परेशानी दूर करो; बस किराए में 50% छूट और छात्राओं की सुरक्षा की मांग की

2 minutes ago
मां पर राइफल तानी, बेटी से गैंगरेप का आरोप
Top News

मां पर राइफल तानी, बेटी से गैंगरेप का आरोप:आधी रात घर में घुसे 4 बदमाश; धमकी के बाद पीड़िता ने खाया जहर, तीन गिरफ्तार, एक फरार

5 minutes ago
मुख्यमंत्री का खेती पर फोकस
Top News

मुख्यमंत्री का खेती पर फोकस:युवाओं को पॉलीहाउस; मशरूम, डेयरी और फिश फार्मिंग से जोड़ने की तैयारी

11 minutes ago
गणेश की रंगीन पार्टियां पुलिस को करना चाहिए जांच
Top News

गणेश की रंगीन पार्टियां पुलिस को करना चाहिए जांच:रुद्राक्ष होटल में जमती थी शराब; शबाब और कबाब की महफिल

11 minutes ago
पूर्व पार्षद के भतीजे से लाखों की ठगी
Top News

पूर्व पार्षद के भतीजे से लाखों की ठगी:पेट्रोल पंप में साझेदारी का झांसा देकर दंपति ने लिए रुपए; एफआईआर दर्ज

15 minutes ago
सावन माह के चौथे सोमवार पर आज महाप्रसादी का वितरण
Top News

सावन माह के चौथे सोमवार पर आज महाप्रसादी का वितरण

19 minutes ago
श्रावण मास की चतुर्थ सवारी में निकले बाबा महाकाल
Top News

श्रावण मास की चतुर्थ सवारी में निकले बाबा महाकाल:सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब; सवारी के स्वागत में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

20 minutes ago
त्योहार पर भड़काऊ पोस्ट और डीजे प्रतिबंधित
Top News

त्योहार पर भड़काऊ पोस्ट और डीजे प्रतिबंधित:खजराना थाने में शांति समिति की बैठक

25 minutes ago
दुबई में सनपाल का रिमोट... जबलपुर में गुरुमुख का रोल
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट... जबलपुर में गुरुमुख का रोल:एलओसी के बाद भी चली जमीन की फाइल; अब हो रहा काले साम्राज्य का खुलासा

28 minutes ago
जयपुर सुपर फास्ट ट्रेन में सीट को लेकर हुआ विवाद
Top News

जयपुर सुपर फास्ट ट्रेन में सीट को लेकर हुआ विवाद:जीआरपी का दावा-शिकायत नहीं

about 1 hour ago
जेन अल्फा का प्रदर्शन
Top News

जेन अल्फा का प्रदर्शन:62 किमी पैदल कलेक्टर से मिलने निकले छात्र; बोले- गूगल पर दुनिया देखते हैं, अपना हक जानते हैं

about 1 hour ago
डिजिटल अरेस्ट
Top News

डिजिटल अरेस्ट:17 राज्यों के 33 जिलों से 12 आरोपी गिरफ्तार; ठगी के 55 लाख रुपए बरामद

about 1 hour ago
चाकू दिखाकर रंगदारी मांगने वाला गुंडा जाबिर उर्फ कल्लू गिरफ्तार
Top News

चाकू दिखाकर रंगदारी मांगने वाला गुंडा जाबिर उर्फ कल्लू गिरफ्तार:टीआई ने ऐसा लताड़ा कि हाथ जोड़ने लगा

about 1 hour ago
नोटरी वाली 50 हजार संपत्तियों के खाते खोलने की तैयारी
Top News

नोटरी वाली 50 हजार संपत्तियों के खाते खोलने की तैयारी:नगर निगम को 50 करोड़ अतिरिक्त राजस्व की उम्मीद; दो साल से नए खाते खोलने पर लगी थी रोक

about 1 hour ago
जंतर-मंतर आंदोलन के बाद MP में भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार
Top News

जंतर-मंतर आंदोलन के बाद MP में भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार:2 महीने में हुई 35 फीसदी बढ़ोतरी

about 1 hour ago
इस रोड पर जाम से राहत की तैयारी
Top News

इस रोड पर जाम से राहत की तैयारी:इस घाट में ट्रैफिक बढ़ा तो वैकल्पिक रूट से भेजे जाएंगे वाहन; श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बनाया डायवर्जन प्लान

about 1 hour ago
कालभैरव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
Top News

कालभैरव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब:साढ़े 3 किलोमीटर लंबी कतार; दर्शन के लिए 3.5 घंटे इंतजार, प्रशासन ने संभाली व्यवस्था

about 1 hour ago
35 साल पुराने  नरसंहार की फिर खुलेगी जांच
Top News

35 साल पुराने नरसंहार की फिर खुलेगी जांच:9 महिलाओं और 4 बच्चों समेत 23 लोगों को मारा था; पुराने मामलों में आतंकियों और मददगारों की भूमिका खंगाल रही एजेंसी

about 2 hours ago
एअर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी
Top News

एअर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी:164 यात्री थे सवार; 7 दिन में बर्ड हिट की यह दूसरी घटना

about 2 hours ago
30 से ज्यादा ट्रक से तस्करी का खुलासा मंत्री के रिश्तेदारों से जुड़े तार की भी जांच
Top News

30 से ज्यादा ट्रक से तस्करी का खुलासा मंत्री के रिश्तेदारों से जुड़े तार की भी जांच:पुलिस के हत्थे चढ़ा गुजरात शराब तस्करी नेटवर्क

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!