किस प्रदेश के मंत्री के मामले में टल गई शीर्ष अदालत में सुनवाई: सैन्य अधिकारी पर क्या टिप्पणी की थी; चौथी बार मांग चुके हैं माफी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर दायर मामले में सोमवार, 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। निर्धारित समय पर जैसे ही यह मामला सूचीबद्ध हुआ, कोर्ट का समय समाप्त हो गया, जिसके चलते सुनवाई टाल दी गई। अब इस प्रकरण पर आगामी तिथि में सुनवाई होगी।
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार राज्य सरकार की ओर से मामले से संबंधित रिपोर्ट पहले ही न्यायालय में प्रस्तुत की जा चुकी है। सुनवाई के दौरान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की कार्यवाही को लेकर किसी निर्णय की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन समयाभाव के कारण यह संभव नहीं हो सका।
इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार रात दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इस दौरान मंत्री विजय शाह से जुड़े मामले और उसके राजनीतिक-कानूनी प्रभावों पर चर्चा हुई। इसके अलावा, सरकार की ओर से सीनियर वकीलों से भी कानूनी सलाह ली गई है, ताकि सुप्रीम कोर्ट में राज्य का पक्ष प्रभावी ढंग से रखा जा सके।
इस पूरे प्रकरण को लेकर पार्टी और सरकार—दोनों स्तरों पर मंथन किया गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी दिल्ली दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले थे। इसके बाद ही मंत्री विजय शाह से एक बार फिर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा गया।
7 फरवरी को मंत्री विजय शाह ने लिखित वक्तव्य पढ़ते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी, जिसका वीडियो भी जारी किया गया। यह इस मामले में उनकी चौथी माफी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और सुनवाई की प्रक्रिया को देखते हुए राज्य सरकार इस प्रकरण को गंभीरता से ले रही है और न्यायालय के रुख पर लगातार नजर बनाए हुए है।
गौरतलब है कि मंत्री विजय शाह ने 11 मई 2025 को महू के रायकुंडा क्षेत्र में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया।
7 फरवरी को दोबारा माफी मांगते हुए मंत्री विजय शाह ने कहा था- “मैं पहले भी कई बार स्पष्ट कर चुका हूं कि मेरा उद्देश्य किसी महिला अधिकारी, भारतीय सेना या समाज के किसी वर्ग का अपमान करना नहीं था। जो शब्द कहे गए, वे निस्संदेह मेरी वास्तविक भावना के अनुरूप नहीं थे। वे देशभक्ति के उत्साह, उत्तेजना और आवेश में निकल गए। मेरी किसी भी प्रकार की दुर्भावना नहीं थी। मैंने अंतःकरण से क्षमा याचना की है और आज फिर कर रहा हूं। मेरी एक छोटी-सी त्रुटि से इतना बड़ा विवाद खड़ा होना मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है। भारतीय सेना के प्रति मेरे मन में सदैव सम्मान रहा है और रहेगा।”
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!