ललेंडीपुरा बूचड़खाने के विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ,: 10 दिन का अल्टीमेटम; कलेक्टोरेट में लगा संतों का जमावड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जपं देपालपुर की ग्राम पंचायत ललेंडीपुरा में निर्माणाधीन प्रदेश के सबसे बड़े बूचड़खाने के विरोध में बुधवार को इंदौर कलेक्टर कार्यालय में भारी जनआक्रोश देखने को मिला। संत महात्माओं के सान्निध्य में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में ही हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध दर्ज कराया।
इस मौके पर संतों और ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए बूचड़खाने के आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की और 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पंचकुइयां धाम के महंत श्री रामगोपाल दासजी महाराज ने कहा कि यदि 10 दिनों में प्रशासन ने बूचड़खाने का आदेश निरस्त नहीं किया तो समस्त समाजजन उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे।
संतों ने अपर कलेक्टर रोशन राय को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि वर्ष 2017 में इंदौर नगर निगम द्वारा स्वीकृत यह बूचड़खाना पूरी तरह नियमों के विरुद्ध और जन स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा है।
ग्रामीणों का तर्क है कि जिस स्थान पर निर्माण कार्य चल रहा है वह आबादी क्षेत्र के अत्यंत निकट है, जिससे क्षेत्र में महामारी फैलने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है।
निर्माण कार्य जारी रहना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर खड़े कर रहा सवाल
ज्ञापन में पर्यावरण और पेयजल संकट का गंभीर मुद्दा उठाते हुए बताया गया कि बूचड़खाने से निकलने वाला दूषित पानी नालों के माध्यम से गंभीर नदी और नर्मदा लिंक परियोजना में जाकर मिलेगा। यही जल आगे चलकर यशवंत सागर जलाशय में एकत्रित होता है, जिससे इंदौर की लगभग 35 प्रतिशत जनता को पीने के पानी की आपूर्ति की जाती है।
यदि यह प्रोजेक्ट शुरू होता है तो इंदौर के एक बड़े हिस्से की पेयजल व्यवस्था दूषित हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत ललेंडीपुरा ने विशेष ग्राम सभा बुलाकर पहले ही इस परमिशन को निरस्त कर दिया है, फिर भी निर्माण कार्य जारी रहना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। इस दौरान महंत चंद्रशेखर दुबे, जीअर स्वामी संकर्षण दासजी, मनोज तिवारी, गोपाल अग्रवाल और पं. प्रकाशचंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!