खबर
Top News

उंगली कटाकर शहीदों में नाम लिखवाना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जनवरी 2026, 5:23 pm
शेयर करें:
उंगली कटाकर शहीदों में नाम लिखवाना

चंद्रशेखर शर्मा 94250-62800 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दो दिन पहले बास्केटबॉल कॉम्लेक्स में मकबूल उपन्यासकार और मकबूल लेखक चेतन भगत को सुनने वालों में अपन भी शामिल थे। सामान्यतया ये देखा गया है कि हर दक्ष और मकबूल लेखक उतना ही दक्ष और मकबूल वक्ता नहीं होता।

अफसोस कि चेतन भगत इसके बिलकुल भी अपवाद न! अचरज तो इस बात का है कि बात कहने के लिए उनको जो टॉपिक मिला था, वो क्रिकेट की भाषा में कहें तो फ्री हिट था! फ्री हिट बोले तो आपके किए से कुछ हो न हो, लेकिन आपका कुछ भी बिगड़ने वाला न! यानी लूटने को आसमान और खोने को धेला भी न। जमा ये बात आपको आपके उस किए के पहले से पता!

तो बोलने के लिए भगत को टॉपिक मिला था कि ‘मैं भारत के लिए क्या कर सकता हूं?’ उधर, सुनने वालों में हर वय के लोग थे। अलबत्ता भगत को युवाओं को संबोधित करना सूझा और यह हर सूरत ठीक भी था। ये और बात है कि युवाओं से उन्होंने जो भी कहा वो बेसिक-सी बातें थीं, सरल थीं, लेकिन मानीखेज थीं! जी हां, जैसे उन्होंने युवाओं से कहा कि बच्चा जब पैदा होता है तो वो अपना ध्यान खुद नहीं रख सकता।

सो दूसरों को उसका ध्यान रखना पड़ता है, उसकी साज-संभाल करना होती है। लेकिन जब वो बड़ा हो जाता है तो फिर वो अपने माता-पिता, परिवार और दूसरों का वैसा ध्यान रखता है।

युवाओं से उन्होंने कहा, इसके लिए जरूरी है कि आप सबसे पहले अपनी शारीरिक और मानसिक फिटनेस को खातिर में लाएं। इस बात को और साफ करते हुए उन्होंने कहा, हमारे समय में मोबाइल फोन नहीं था।

मूल बात यह कि फिट रहना जरूरी है, कुछ भी करने के लिए। तो हमारे बचपन में मोबाइल फोन नाम की बीमारी नहीं थी। तब फिजिकल गतिविधि खूब थी। अब ये मुश्किल है। आप फोन पर घंटों बिता सकते हैं, लेकिन यह बिलकुल सही न है।

सो खेल और खेलना जरूरी है। बोले कि सिगरेट के पैकेट पर तो वॉर्निंग लिखी होती है, लेकिन फोन पर नहीं। नतीजे में ये आपका बहुत-बहुत सारा समय खराब कर देता है। आगे कहा कि जीवन में आगे बढ़ने का एक ही तरीका है और वो है एजुकेशन।

ये नेशन बिल्डिंग के लिए भी जरूरी है। दोस्त अच्छे होना भी जरूरी है, क्योंकि कुछ दोस्त आपको बिगाड़ने वाले होते हैं। सबसे अहम बात यह कि सबसे पहले जीवन में कुछ बनकर दिखाइए।

फिर आता है परिवार का ध्यान रखना और यह सही है कि पैसा बहुत अमेजिंग चीज है। सो पैसा भी जरूरी है, लेकिन उतनी ही जरूरी है उदारता, ताकि आप परिवार के साथ दूसरों की मदद भी कर सकें।

कई बार आपका काम भी समाज की मदद करता है। उदाहरण के लिए डॉक्टर और झाड़ू मारने का काम करने वाला भी सोसायटी में योगदान देता है। ऐसे बेशुमार काम हैं। तो आपका काम ऐसा हो कि उससे लोगों को भी फायदा मिले।

भगत आगे बोले कि देश के लिए काम करने के ढेर तरीके हैं। लेखन है, सोशल मीडिया है, और भी कई, लेकिन उसके पहले खुद को और परिवार को सेट करना व आर्थिक रूप से अपना और परिवार का भविष्य सुरक्षित करना भी जरूरी है।

आज दुबई या सिंगापुर व्यवस्थित माने जाते हैं तो इसलिए कि वहां के लोग नियमों का पालन करते हैं। हमें भी यह करना सीखना होगा। दुनिया में समस्याओं की कमी न है। प्रदूषण है, ग्लोबल वॉर्मिंग है, लड़ाइयां हैं आदि। हम भारतीय तो पूरे विश्व का भला चाहने वाले लोग हैं। यह अपने आप में बहुत सकारात्मक विचार है।

युवाओं को सिर्फ 10-20 साल मेहनत करने की जरूरत होती है और फिर जिंदगी कदरन आसान हो जाती है। इसके उलट यदि ये 10-20 साल बर्बाद कर दिए तो जीवन को उसकी भारी कीमत भी चुकानी ही पड़ती है। दरअसल, यदि अपने इंटरेस्ट को आपने नेशन के इंटरेस्ट के साथ अलाइन कर लिया तो समझो काम पूरा हुआ।

सो कुलजमा यही भगत के सारे कहने का सार था। बमुश्किल आधा-पौना घंटे में उनका लेक्चर खत्म था और साफ था कि इतने जबरदस्त टॉपिक पर बात करने के लिए उनकी तैयारी कतई न थी, गोया कनस्तर खाली! जाहिर है सुनने वालों ने खुद को लुटा-ठगा महसूस किया।

बेशक उनकी बातें बेसिक, सरल और मानीखेज थीं, लेकिन उनको वजनदार बनाने का उन्होंने कोई उपाय नहीं किया। उदाहरण के लिए जब उन्होंने युवाओं के लिए मोबाइल फोन को बीमारी बताया तो यह नहीं बताया कि उससे मुक्ति का उपाय क्या?

जब खेल और खेलने की बात की तो यह नहीं बताया कि खेल कैसे आपके चरित्र निर्माण या कैरेक्टर बिल्डिंग का काम भी करते हैं। कॅरियर की जहां तक बात है तो वो दूसरे नामचीन लेखक शिव खेड़ा के मशहूर कथन का हवाला भी दे सकते थे कि ‘सफल लोग कोई अलग काम नहीं करते, बल्कि वो काम को बस अलग तरीके से करते हैं।

इसके लिए वो इंदौर के ही चर्चित ट्रैफिक कॉप रणजीत सिंह का उदाहरण भी दे सकते थे कि चौराहों पर यातायात संभालने का काम बेशुमार ट्रैफिक पुलिस जवान करते हैं, लेकिन रणजीत सिंह ने, शिव खेड़ा के शब्दों में कहें तो उसी काम को अलग ढंग और एनर्जी के साथ किया और नतीजा सबको पता।

सो कुल मिलाकर कहा जाए तो चेतन भगत ने इतने शानदार विषय पर केवल घास ही खोदी। या मुहावरे की भाषा में कहें तो वो उंगली कटाकर शहीदों में नाम लिखवाने इंदौर पधारे थे। ऊपर से उनकी मुग्धता देखिए कि बोले, आयोजकों ने इतने बड़े कार्यक्रम के लिए किसी सिंगर को न बुलाकर उनके जैसे एक लेखक को बुलाया, जो कि बहुत अहम बात है।

अलबत्ता उनका बोलना ऐसा होना चाहिए था कि लोग आगे भी ऐसे मौकों पर लेखकों को बुलाते! वो ऐसा तो नहीं ही होना था कि कोई लेखकों को बुलाने से ही तौबा कर ले!

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 12 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 13 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 13 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 13 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 13 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 13 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 14 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 14 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 14 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 14 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 14 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 14 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 14 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 14 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 14 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 14 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 14 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!