खबर
Top News

करोड़ों की ब्लैकमेलिंग में गैंगस्टर भाऊ का नाम: सुनार की पत्नी का आरोप; बदमाश सतीश से जुड़ी हनीट्रेप गैंग कर रही वसूली

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अगस्त 2026, 1:50 pm
शेयर करें:
करोड़ों की ब्लैकमेलिंग में गैंगस्टर भाऊ का नाम

कथित पत्रकार और गैंग ने दो करोड़ हड़पे, धमकियों का सिलसिला है जारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक सराफा कारोबारी, उसकी पत्नी और करोड़ों रुपए की ब्लैकमेलिंग में एक ऐसा नाम फिर चर्चा में है, जिसने मामले की गंभीरता बढ़ा दी है... और वो नाम हैं कुख्यात गैंगस्टर सतीश भाऊ।

सराफा व्यवसायी योगेश सोनी की पत्नी सरिता सोनी ने कथित पत्रकार शिखा गांधी, आकांक्षा कुशवाह, विजय कुशवाह, अतीक रहमान उर्फ नकली सलमान, अज्जू सोनकर समेत कुछ लोगों पर ब्लैकमेलिंग, धमकी, मारपीट और करोड़ों रुपए हड़पने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। सरिता का दावा है इस पूरे घटनाक्रम के पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है और सतीश भाऊ के नाम का इस्तेमाल कर उन्हें डराया-धमकाया गया।

मामले में गैंगस्टर सतीश भाऊ का नाम उस समय भी पुलिस जांच में सामने आया था, जब 4 जनवरी 2025 को देवकी नगर में ज्वेलर योगेश सोनी पर चाकू से हमला हुआ था। पुलिस ने इस मामले में विजय कुशवाह, उसकी पत्नी आकांक्षा और अतीक रहमान को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान मोबाइल के कॉल लॉग में सतीश भाऊ का नंबर मिलने की बात सामने आई थी। इसके बाद खजराना टीआई मनोज सेंधव ने हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ को थाने बुलाकर पूछताछ की थी और उससे मुलजिमों की तरह थाने में फर्श पर बैठाकर डोजियर भी भरवाया था।

आरोप- मदद के नाम पर करीब दो करोड़ का खेल...सरिता सोनी का आरोप है दिसंबर 2024 में एक भागवत कथा के दौरान कवरेज के लिए कथित पत्रकार बनकर पहुंची शिखा गांधी और आकांक्षा कुशवाह से पहचान हुई थी। शिखा ने खुद को परेशान महिला बताकर सोनी दंपती से मदद ली।

इसके बाद कथित तौर पर धीरे-धीरे आर्थिक दबाव, ब्लैकमेलिंग और धमकियों का सिलसिला शुरू हुआ। सरिता का दावा है अलग-अलग मौकों पर उससे करीब दो करोड़ रुपए और जेवर की वसूली की।

नकली सलमान के इशारे पर दुकान तक जा पहुंचे थे बदमाश
सरिता के अनुसार एक समय तीन मुस्लिम युवक उनकी ज्वेलरी की दुकान पर पहुंचे और योगेश से 50 लाख रुपए की मांग कर धमकाया। सौभाग्य से योगेश के भानजे के पहुंचने और केबिन बंद कर लेने पर बदमाश भाग गए थे। तीनों बदमाशों को अतीक रहमान उर्फ नकली सलमान ने भेजा था।

रेप केस में बरी होने के बाद भी खत्म नहीं हुआ विवाद : सरिता का कहना है विवाद बढ़ने के बाद शिखा गांधी ने योगेश के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया। योगेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, लेकिन अदालत ने बरी कर दिया।

सोनी दंपती का आरोप है इसके बावजूद उन्हें धमकियां और मानसिक प्रताड़ना अब भी झेलनी पड़ रही है। हाल ही में शिखा ने प्रताडि़त करने के लिए एक बार फिर द्वारकापुरी थाने में पति के खिलाफ झूठी शिकायत की थी। सरिता ने पूरे मामले में उच्चस्तरीय जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उनका दावा है सतीश भाऊ का नाम केवल धमकी के संदर्भ में नहीं, बल्कि जनवरी 2025 के चाकू हमले की पुलिस जांच में भी सामने आया था। सरिता को आशंका है ये हनीट्रैप गैंग अपना पूरा खेल गैंगस्टर सतीश भाऊ की सरपरस्ती में ही करती है।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 21 hours ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

about 21 hours ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

about 21 hours ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

about 21 hours ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 21 hours ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 22 hours ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 22 hours ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 22 hours ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 22 hours ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 22 hours ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 22 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 22 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 22 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 23 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 23 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 23 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 23 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 23 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 23 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 23 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!