फ्रूट व्यापारी पर फिर हमला: बाइक छोड़कर भागे बदमाश; एक दिन पहले दर्ज हुई थी एनसीआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी इलाके में फ्रूट व्यापारी दीपक कटारिया पर लगातार दूसरे दिन हमला करने की कोशिश का मामला सामने आया है। बुधवार रात करीब 11:30 बजे दो युवक 60 फीट रोड पर हथियार लेकर दीपक पर हमला करने पहुंचे। दीपक और उसके परिवार ने एक युवक को पकड़ लिया और डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों आरोपी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस बाइक थाने ले गई है।
पकड़े गए युवक ने किया खुलासा
परिवार के मुताबिक, पकड़े गए युवक ने पूछताछ में बताया कि वे दीपक पर हमला करने आए थे और उन्हें संदीप नाम के युवक ने भेजा था। परिवार ने युवक का वीडियो भी बनाया। करीब 15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दूसरा युवक भी भाग चुका था।
एक दिन पहले ब्लेड से हमला करने की कोशिश
दीपक के अनुसार, मंगलवार रात करीब 12:30 बजे वह पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने उसे रोककर मारपीट की और एक ने चेहरे पर ब्लेड से हमला करने की कोशिश की। दीपक के पीछे हटने से उसे मामूली चोट लगी। शिकायत के बाद द्वारकापुरी पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी।
दीपक का आरोप है कि बुधवार रात हुई घटना को भी पुलिस ने पहले की शिकायत में शामिल करने की बात कही है।
पहले भी हो चुका है हमला
दीपक पर उधारी के लेनदेन को लेकर पहले भी हमला होने की बात सामने आई है। व्यापारी का आरोप है कि मामला अवैध सट्टा रैकेट की वसूली से जुड़ा है। द्वारकापुरी पुलिस पहले कुछ लोगों पर कार्रवाई कर चुकी है। इसके बाद अन्नपूर्णा क्षेत्र में भी दीपक पर हमला हुआ था, जिसमें एफआईआर दर्ज की गई थी।
संबंधित समाचार

डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण:पड़ोसी से हुआ था विवाद; आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार

शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना:गुजरात सीमा पर तस्करी के 163 मामले दर्ज होने का दावा; आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई:प्लॉट विवाद से लेकर चिकित्सा सहायता तक पहुंचे मामले; अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई:गांव को दिया भोज; किसान परिवार की अनूठी पहल

वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु:ऊपर से गुजरा सजे-धजे गाय-बैलों का झुंड; आदिवासी अंचल में अनोखे ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम

वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी:कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी:34 हजार शिक्षकों ने भरा है फॉर्म

वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत:जमकर चले पत्थर; कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग:दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप

कर्मचारी की बेटी के उपचार के लिए मंदिर ट्रस्ट ने दी मुक्त हस्त से मदद:दोनों किडनी खराब; अब इस शहर में होगा उपचार

ट्रैफिक हेल्पलाइन और ऐप पर आईं 80 शिकायतें:अधिकांश का निराकरण; अवैध पार्किंग की सबसे ज्यादा शिकायतें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!