खबर
Top News

स्कूल की कुर्सी से क्लब की अंधेरी दुनिया तक अबान-बाबा की नंबर-वन जोड़ी: पब, बार और क्लब संचालकों की सक्रिय भूमिका के भी मिले सुराग; नेटवर्क का होगा खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जनवरी 2026, 3:08 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इज्जतदार चेहरा, लग्जरी गाड़ियां, बड़ी पार्टियां और पीछे चल रहा था नशे का काला कारोबार। इंदौर पुलिस ने जिस गिरोह को पकड़ा है, वह सिर्फ एमडी ड्रग्स की तस्करी नहीं कर रहा था, बल्कि हाई-प्रोफाइल लोगों को नशे का आदी बनाकर कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का मॉडल चला रहा था।

इस पूरे नेटवर्क की धुरी थे अबान शकील और वैभव उर्फ बाबा, जिन्हें पुलिस खुद ‘नंबर-वन जोड़ी’ मान रही है। दोनों के बारे में उनकी काली करतूतों खुलासा फर्स्ट अपनी बेबाक कलम से खुलासा करता आ रहा है।

भोपाल का अबान शकील, जो खुद को स्कूल प्रिंसिपल बताता था, लग्जरी लाइफ-स्टाइल का शौकीन था। महंगी थार गाड़ी, क्लबों में उठना-बैठना और रईसों से सीधा कनेक्शन यही उसकी असली पूंजी थी।

पुलिस ने उसे एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा तो उसकी चमकदार जिंदगी के पीछे छुपा ज़हर बाहर आ गया। पूछताछ में साफ हुआ कि अबान सिर्फ खुद तक सीमित नहीं था, बल्कि उसने बाबा जैसे तस्करों के साथ मिलकर सप्लाई-चेन खड़ी कर रखी थी।

बाबा-क्लब पार्टियों का ड्रग्स मैनेजर
इंदौर का वैभव उर्फ अरुण उर्फ बाबा शर्मा इस नेटवर्क का दूसरा मजबूत स्तंभ निकला। बाबा का तरीका अलग था। इवेंट्स कंपनी के नाम पर बड़ी-बड़ी पार्टियां, क्लब और बार, जैसे विजयनगर स्थित रिवोल्यूशन, लसूड़िया स्थित स्ट्राइकर, सभी पबों में एमडी ड्रग्स की सप्लाई।

यहां पहुंचते थे शहर और बाहर के हाई-प्रोफाइल युवा, जिन्हें पहले नशे का स्वाद चखाया जाता और फिर आदत बना दी जाती। पुलिस चेकिंग से बचने के लिए बाबा ने अपने गिरोह में युवतियों को शामिल किया, ताकि शक न हो और सप्लाई आसानी से हो जाए।

जब कनाड़िया पुलिस ने बिना नंबर की ईको-स्पोर्ट कार को घेरा, तो बाबा भागने लगा, लेकिन दबोच लिया गया। कार में बैठी थीं दो युवतियां नेहा उर्फ रिशु झा (मुंबई) और अलीशा उर्फ जैनी मसीह (रतलाम)।

तलाशी में इनके पास से भी एमडी ड्रग्स निकली। पूछताछ में युवतियों ने कबूल किया कि वे बाबा के साथ क्लब-बार पार्टियों में जाकर महंगे दामों पर एमडी ड्रग्स की पुड़ियां सप्लाई करती थीं।

फार्म हाउस और फैमिली पार्टियों तक फैला नशा
पुलिस को शुरुआती पूछताछ में पता चला कि बाबा और अबान का नेटवर्क सिर्फ पब तक सीमित नहीं था। इंदौर के आसपास के फार्म हाउस और निजी पार्टी लोकेशन्स में भी नशे की सप्लाई होती थी। युवा और हाई-प्रोफाइल लोग यहां एमडी ड्रग्स का सेवन कर रहे थे, और यह गिरोह कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लिए फार्म हाउस के जरिए भी सप्लाई करता था।

32 लाख रुपए की जब्ती लेकिन सवाल उससे बड़े
इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 15.95 ग्राम एमडी ड्रग्स, थार और ईको-स्पोर्ट कार जब्त की है, जिनकी कुल कीमत लगभग 32 लाख रुपए है। चारों आरोपियों अबान शकील, वैभव उर्फ बाबा शर्मा, नेहा उर्फ रिशु झा और अलीशा उर्फ जैनी मसीह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया।

यह पहला मौका नहीं है जब इंदौर में क्लब-कल्चर और ड्रग्स का नाम साथ आया हो। पहले भी छोटे-छोटे मामलों में संकेत मिले थे, लेकिन अबान बाबा की गिरफ्तारी ने साफ कर दिया है कि नशे का कारोबार अब हाई-प्रोफाइल बिजनेस बन चुका है, जहां पहचान, पैसा और पार्टियां सब हथियार हैं।

संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 18 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 18 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 18 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 18 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 18 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 18 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 18 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 18 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 19 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 19 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 19 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 19 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 19 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 19 hours ago
जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

about 19 hours ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

about 19 hours ago
सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं
Top News

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

about 19 hours ago
गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह
Top News

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

about 20 hours ago
गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा
Indore

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!