त्योहार से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई तेज: 71 किलो संदिग्ध पनीर किया जब्त; जांच के लिए भेजे सैंपल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर में मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने आनंद नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 71 किलो पनीर का नमूना लिया है।
21 हजार रुपए बताई गई कीमत
इसकी अनुमानित कीमत करीब 21 हजार रुपए बताई गई है। गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर पनीर को जांच रिपोर्ट आने तक सुरक्षित रखवा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा के अनुसार, इन दिनों विभाग का विशेष फोकस एनालॉग पनीर और एनालॉग मावा की जांच पर है।
रेस्टोरेंट और डेयरियों से भी लिए जा रहे नमूने
विभाग की टीमें शहर में अलग-अलग स्थानों पर डेयरियों, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही हैं। यहां इस्तेमाल और बिक्री किए जा रहे पनीर के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक, जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि पनीर में दूध की प्राकृतिक वसा के स्थान पर वनस्पति वसा या पाम ऑयल जैसे दूसरे वसा पदार्थों का इस्तेमाल तो नहीं किया गया है।
सिर्फ देखकर नहीं हो सकती पहचान
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी पनीर को केवल देखकर या सूंघकर एनालॉग या मिलावटी घोषित नहीं किया जा सकता। इसकी वास्तविक स्थिति प्रयोगशाला जांच के बाद ही सामने आएगी।
यदि जांच रिपोर्ट में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने कहा है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

अस्पतालों में BVG कर्मचारियों का प्रदर्शन:दो महीने से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट; कलेक्टर से की शिकायत

दवा गोदाम पर औषधि विभाग का छापा:40 लाख की गर्भपात किट जब्त; स्टॉक और दस्तावेजों की पड़ताल जारी

देखिए वीडियो:विकास के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने जहां बीता बचपन; उसी घर पर चलाई कुदाली

MP में आज खुले रहेंगे बैंक:कल से इतने दिन की हड़ताल; देशभर के बैंककर्मी कर रहे ये मांग, 10 साल बाद रविवार को खुले बैंक

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:बस स्टैंड के आसपास के होटलों पर मारा छापा; कहीं मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं तो कहीं अखबार पर रखी मिली रोटी

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!