मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग एक्शन: बड़ी मात्रा में पनीर-मावा और घी किया जब्त; जांच के लिए भेजे सैंपल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। विभाग की टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 33 किलो पनीर, 80 किलो मावा और 876 किलो घी जब्त किया है। जब्त खाद्य सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 39 हजार रुपए बताई गई है।
पालीवाल डेयरी से पनीर-मावा जब्त
गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम ने इंदौर रोड स्थित सांवरिया परिसर की पालीवाल डेयरी का निरीक्षण किया। यहां कोल्ड रूम में 33 किलो पनीर और 80 किलो मावा रखा मिला। जब्त पनीर की कीमत करीब 31 हजार रुपए बताई गई है।
71 किलो पनीर जब्त किया था
खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा के मुताबिक, विभाग शहर की डेयरियों की लगातार जांच कर रहा है। एक दिन पहले 71 किलो पनीर जब्त किया गया था। उसकी सप्लाई चेन की जांच के दौरान पालीवाल डेयरी की जानकारी सामने आई, जिसके बाद यहां कार्रवाई की गई।
जांच के लिए भेजे सैंपल
पनीर और मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। पनीर के एनालॉग उत्पाद होने की आशंका के चलते रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
दो प्रतिष्ठानों से 876 किलो घी जब्त
इससे पहले बुधवार को टीम ने आनंद नगर स्थित श्री कृष्णा डेयरी और फव्वारा चौक स्थित श्री राजेन्द्र ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया था। दोनों प्रतिष्ठानों से 'प्योरा श्योर' ब्रांड का 876 किलो देसी घी मिला।
इस घी की अनुमानित कीमत करीब 5.08 लाख रुपए बताई गई है। खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक जब्त कर उसके नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार पनीर, मावा और घी के नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर अंतिम निष्कर्ष निकलेगा।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
यदि जांच में मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित सप्लायर और प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने साफ किया है कि मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!