पांच साल के बेटे की हत्या: प्रेम संबंध उजागर होने के डर से मां ने छत से फेंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
पांच वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायालय ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर बच्चे की मां को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
प्रेमी को किया दोषमुक्त
वहीं, सबूतों के अभाव में महिला के कथित प्रेमी को दोषमुक्त कर दिया गया है। अदालत ने शनिवार को दिए अपने निर्णय में कहा कि उपलब्ध साक्ष्य इस बात की पुष्टि करते हैं कि यह घटना दुर्घटना नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या थी।
प्रेम संबंध उजागर होने के डर से की हत्या
मामले की जांच और गवाहों के बयानों के आधार पर मां की भूमिका स्पष्ट पाई गई। यह मामला 28 अप्रैल 2023 का है और घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र की बताई गई है। आरोपी महिला ज्योति राठौर उस समय अपने पड़ोस में रहने वाले प्रेमी उदय इंदौलिया के साथ दो मंजिला मकान की छत पर मौजूद थी।
मां को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया
इसी दौरान उसका बेटा जतिन छत पर पहुंच गया और उसने अपनी मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। आशंका जताई गई कि बच्चा यह बात अपने पिता को बता सकता है। इसी डर से ज्योति ने अपने ही बेटे को छत से नीचे धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
तड़पता रहा बच्चा
छत से गिरने के बाद मासूम बच्चा सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन मां उसे देखने तक नहीं आई। बाद में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्चे को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिर में गंभीर चोटों के चलते इलाज चला।
करीब एक दिन तक संघर्ष करने के बाद 29 अप्रैल 2023 को बच्चे की मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि अस्पताल में भी मां अपने बेटे को देखने नहीं पहुंची।
शुरुआत में दुर्घटना समझा गया मामला
परिवार के सदस्यों और बच्चे के पिता, जो कि पुलिस कांस्टेबल ध्यान सिंह हैं, को शुरुआत में यही लगा कि बेटा फिसलकर नीचे गिर गया होगा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी यह मामला एक सामान्य हादसा प्रतीत हो रहा था।
15 दिन बाद सामने आया सच
घटना के करीब 15 दिन बाद ज्योति को पछतावा हुआ और उसने अपने पति से कहा कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है। इस बयान से पति को शक हुआ। भरोसा दिलाने पर ज्योति टूट गई और उसने पूरी सच्चाई बता दी।
इसके बाद पति ने बातचीत की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग की और घर में लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी निकलवाए। सभी सबूतों के साथ वह थाटीपुर थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
मां को उम्रकैद, प्रेमी बरी
पुलिस ने जांच के बाद ज्योति राठौर और उसके प्रेमी उदय इंदौलिया को आरोपी बनाया और न्यायालय में चालान पेश किया। मामले की सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक विजय शर्मा ने पक्ष रखा।
अदालत ने सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मां को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जबकि पर्याप्त सबूत न होने के कारण प्रेमी को बरी कर दिया गया।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!