आबकारी सहायक आयुक्त पर FIR का मामला: हाईकोर्ट ने मांगी ठेकेदार के वीडियो की फॉरेंसिक रिपोर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हाईकोर्ट ने निलंबित आबकारी सहायक आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए मृतक शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना के सुसाइड वीडियो की फॉरेंसिक रिपोर्ट (FSL) 13 फरवरी तक पेश करने के निर्देश दिए हैं।
मामला और आरोप
देवास की सहायक आयुक्त आबकारी मंदाकिनी दीक्षित को शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना से पांच दुकानों के बदले हर महीने 7.5 लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगने के बाद निलंबित किया गया था।
दीक्षित ने इन आरोपों को चुनौती दी है। वहीं, मृतक ठेकेदार की मां संतोष बाई ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें दीक्षित पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
हाईकोर्ट ने मांगी मोबाइल की फॉरेंसिक रिपोर्ट
हाईकोर्ट में टीआई कनाडिया सहर्ष यादव पेश हुए। कोर्ट ने मकवाना द्वारा मृत्यु से पहले मोबाइल में बनाए गए सुसाइड वीडियो की फॉरेंसिक रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही यह तय होगा कि दीक्षित के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी या नहीं।
ठेकेदार मकवाना का केस
दिनेश मकवाना इंदौर-कनाडिया के रहने वाले थे और देवास में उनके शराब के ठेके थे। 8 नवंबर 2025 को मकवाना ने सुसाइड कर लिया था। कुछ दिन बाद उनका वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने सुसाइड से पहले मंदाकिनी दीक्षित पर गंभीर आरोप लगाए थे और बताया कि उनके दबाव और प्रताड़ना के कारण उन्होंने जान देने का निर्णय लिया।
मां के आरोप
संतोष बाई ने याचिका में कहा कि दीक्षित हर महीने उनके बेटे से प्रति दुकान 1.5 लाख रुपये की रिश्वत मांग रही थीं। मकवाना के पास पांच दुकानें थीं, इसलिए कुल 7.5 लाख रुपये प्रति माह देने पड़ते थे। अब तक मकवाना ने लगभग 20-22 लाख रुपये दीक्षित को दे दिए थे।
यदि मकवाना राशि नहीं देता तो उसे वेयरहाउस से माल नहीं उठाने दिया जाता और शराब बिक्री पर भी दबाव बनाया जाता था। याचिकाकर्ता ने कहा कि इसी तरह की प्रताड़ना और शोषण के कारण मकवाना ने आत्महत्या की।
याचिका में पक्षकार
ठेकेदार की मां ने याचिका में प्रमुख सचिव, गृह विभाग, मध्य प्रदेश शासन, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, एरिया असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस और टीआई कनाडिया को पक्षकार बनाया है। मंदाकिनी दीक्षित को भी याचिका में शामिल किया गया है।
सुसाइड वीडियो में आरोप
वीडियो में मकवाना ने बताया कि मंदाकिनी दीक्षित ने एक दुकान से 1.5 से 2 लाख रुपये मांगे। उनके पास पांच दुकानें थीं, इसलिए हर माह साढ़े सात लाख रुपये की मांग की गई। मकवाना ने अब तक 20-22 लाख रुपये दीक्षित को दिए।
रुपए न देने पर उन्हें वेयरहाउस से माल नहीं लेने दिया गया। इसी दबाव और परेशानियों के चलते मकवाना ने आत्महत्या करने का फैसला किया। हाईकोर्ट 13 फरवरी को फॉरेंसिक रिपोर्ट को देखने के बाद इस मामले में अगले कदम का फैसला करेगा।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!