EOW की बड़ी कार्रवाई: 6 स्कूलों पर कसा शिकंजा; फर्जी छात्रों के नाम पर की 26 लाख की लूट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है। गरीब बच्चों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजना को कुछ निजी स्कूलों ने भ्रष्टाचार का जरिया बना लिया। कागजों पर फर्जी छात्रों के एडमिशन दिखाकर सरकारी खजाने में सेंध लगाई गई, और शासन को लाखों रुपए हड़प लिए।
26 लाख रुपए का किया गबन
आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की जांच में खुलासा हुआ है कि जबलपुर के 6 निजी स्कूलों ने मिलकर 628 फर्जी छात्रों के नाम पर करीब 26 लाख रुपए की प्रतिपूर्ति राशि हड़प ली।
जांच में सामने आया कि एक ही छात्र का नाम अलग-अलग सत्रों में कई बार एडमिशन दिखाया गया। कुछ मामलों में एक ही छात्र को अलग-अलग स्कूलों में पढ़ता हुआ दर्शाया गया। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शासन से भुगतान पास कराया गया।
इन स्कूलों पर गिरी गाज
EOW ने जिन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की है, उनमें स्मिता चिल्ड्रन एकेडमी, आदर्श ज्ञान सागर स्कूल, गुरु पब्लिक स्कूल, आदेश उस्मानिया मिडिल स्कूल, अशासकीय शाला उस्मानिया मिडिल स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों के संचालकों के साथ-साथ शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है।
सालों तक चलता रहा खेल
जांच में यह भी सामने आया है कि नोडल अधिकारियों ने बिना सत्यापन के प्रतिपूर्ति राशि स्वीकृत की। स्कूलों द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों की जमीनी जांच नहीं की गई। इसी लापरवाही और मिलीभगत के चलते यह फर्जीवाड़ा सालों तक चलता रहा। EOW ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है।
गरीब बच्चों के हक पर डाका
सबसे चिंताजनक बात यह है कि जिस सरकारी फंड से गरीब और जरूरतमंद बच्चों का भविष्य संवारा जाना था, वही पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। अधिकारियों के मुताबिक, जांच आगे बढ़ने पर और स्कूलों व अधिकारियों के नाम सामने आ सकते हैं। EOW सूत्रों का कहना है कि इस RTE घोटाले में जल्द ही बड़ी गिरफ्तारियां संभव हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!