ईडी की बड़ी कार्रवाई: नगर निगम के पूर्व अधिकारी की संपत्ति की अटैच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के पूर्व सहायक उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पाटिल की 39.91 लाख रुपए की संपत्ति को अटैच किया है।
इन संपत्तियों को किया गया जब्त
बता दें कि, यह कार्रवाई ईडी के इंदौर कार्यालय द्वारा की गई। अटैच की गई संपत्तियों में चेतन पाटिल और उनकी पत्नी ज्योति पाटिल के नाम दर्ज प्लॉट और आवासीय भवन शामिल हैं।
जब्त की गई संपत्ति की कीमत 80 लाख
ईडी के अनुसार, वर्ष 1998 से 2023 के बीच पाटिल ने 1.38 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित की, जबकि उनकी वैध आय के आधार पर यह राशि करीब 55 लाख रुपए ही होनी चाहिए थी। जब्त की गई संपत्ति का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 80 लाख रुपए आंका गया है।
फर्जी फर्म के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग
जांच में सामने आया है कि कथित अवैध कमाई को छिपाने के लिए पाटिल ने कई बैंक खातों के माध्यम से धनराशि को अपनी पत्नी के नाम से पंजीकृत फर्म मेसर्स नागरोध आर्किटेक्ट में ट्रांसफर किया।
इसी धनराशि से अचल संपत्तियां खरीदी गईं
यह फर्म किसी भी प्रकार का वास्तविक व्यावसायिक कार्य नहीं करती थी और इसका उपयोग केवल नकद जमा और निकासी के लिए किया गया। ईडी के मुताबिक, इसी धनराशि से अचल संपत्तियां खरीदी गईं, होम लोन की किश्तें चुकाई गईं और एलआईसी प्रीमियम का भुगतान किया गया।
ईओडब्ल्यू जांच से खुला था मामला
इस पूरे प्रकरण की शुरुआत आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जांच से हुई थी। ईओडब्ल्यू ने चेतन पाटिल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का प्रकरण दर्ज किया था। जांच में यह तथ्य सामने आया कि पाटिल की मासिक आय मात्र 30 हजार रुपए थी।
जबकि उनके पास लगभग 1.95 करोड़ रुपए की संपत्ति पाई गई। ईओडब्ल्यू की रिपोर्ट के बाद तत्कालीन नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने चेतन पाटिल को सेवा से बर्खास्त कर दिया था।
पौधे खरीदी में करोड़ों का घोटाला
जांच एजेंसियों के अनुसार, पाटिल के कार्यकाल के दौरान उद्यान विभाग में पेड़ों, पौधों और गमलों की खरीदी में गंभीर अनियमितताएं हुईं। खासकर एनआरआई सम्मेलन के दौरान की गई पौधे खरीदी में भारी फर्जीवाड़े के आरोप लगे थे। जांच में यह भी सामने आया कि प्रभारी रहते हुए करीब 2 करोड़ रुपये की फर्जी खरीदी को अंजाम दिया गया।
मस्टर कर्मी से अधिकारी तक का सफर
चेतन पाटिल ने वर्ष 2004 में नगर निगम इंदौर में मस्टर वर्कर के रूप में नौकरी शुरू की थी। समय के साथ विभागीय और राजनीतिक संपर्कों के चलते वे उद्यान अधिकारी के पद तक पहुंचे।
अब वही कार्यकाल जांच एजेंसियों के घेरे में है। ईडी और ईओडब्ल्यू की कार्रवाई के बाद इस मामले में आगे और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

पुलिस में बड़ा फेरबदल:आठ अधिकारियों के तबादले; 3 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजे, तीन थानों में नए टीआई

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म:सीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस; खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

फिर सड़क पर उतरेंगे युवा:CJP निकालेगी मार्च; सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

आम आदमी भी बुक कर सकेगा रेस्ट हाउस:प्रदेश के विश्राम भवनों में ऑनलाइन कमरे-हॉल की बुकिंग शुरू; किराया भी बढ़ा

होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन:ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से किया निष्कासित; लड़कियों के साथ पकड़ाए थे नेता

कावड़ यात्रा में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो:26 श्रद्धालु घायल; ड्राइवर भागा तो लोगों ने पीछा कर पकड़ा

चीनी की कीमतों में जल्द आ सकती है नरमी:इस संगठन ने किया दावा; देश में पर्याप्त स्टॉक, त्योहारों की मांग की चिंता नहीं

बी.कॉम छात्रों को बांट दिया गलत पेपर:पूरे साल पढ़े सिलेबस से एक भी सवाल नहीं आया; विवि में हंगामा, कुलसचिव बोले- कोई नहीं होगा फेल

जमीन कब्जाने के आरोपी के घर पहुंची पुलिस:फर्जी दस्तावेज किए जब्त; भूमि खाली कराने के नाम पर मांगता था रुपए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:चंपत के तीखे सवाल...संतों ने पूछा था- क्या नृपेंद्र मिश्र खलनायक की भूमिका निभा रहे

बजट स्वीकृत, टेंडर भी पूरा, फिर भी यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य ठप

प्रभु कृपा अपार भक्ति:चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड्स; विकास और विरासत का दिख रहा अद्भुत तालमेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!