अस्पताल में नशे में धुत युवकों का तांडव: ड्रेसिंग रूम में तोड़फोड़; महिला डॉक्टर और नर्स से झूमाझटकी की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पीथमपुर।
नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देर रात शराब के नशे में धुत तीन-चार युवकों ने जमकर हंगामा किया। अचानक अस्पताल में घुसे युवकों ने ड्रेसिंग रूम में तोड़फोड़ करते हुए सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। महिला डॉक्टर और नर्स के साथ अभद्रता करते हुए झूमाझटकी की कोशिश भी की गई। करीब दस मिनट तक चले इस हंगामे से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
रात करीब एक बजे अस्पताल में घुसे युवक
घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। नशे में धुत युवक अस्पताल परिसर में पहुंचे और ड्रेसिंग रूम में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टर और नर्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता और झूमाझटकी का प्रयास किया।
सफाईकर्मी ने बीच-बचाव कर बचाया
हंगामे के दौरान मौके पर मौजूद सफाईकर्मी महेन्द्र कुमार ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव किया और महिला डॉक्टर व नर्स को युवकों से बचाया। समय रहते हस्तक्षेप नहीं होता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
सुरक्षा के अभाव में नाइट ड्यूटी से इनकार
घटना के बाद अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों में सुरक्षा को लेकर नाराजगी है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की जाती, वे रात की ड्यूटी करने से इनकार करेंगे। उनका कहना है कि रात के समय अस्पताल में असामाजिक तत्वों के पहुंचने से महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अस्पताल में स्थायी पुलिस चौकी की मांग
मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रभारी डॉ. प्रशांत काजबे ने सीएसपी को पत्र लिखकर अस्पताल परिसर में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की है। उनका कहना है कि अस्पताल में चौबीसों घंटे सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है, ताकि मरीजों के साथ-साथ डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी सुरक्षित माहौल में काम कर सकें।
नामजद एफआईआर, आरोपियों की तलाश
घटना की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दी गई। नगर पुलिस अधीक्षक कमल सिंह चौहान के अनुसार आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!