राजवाड़ा क्षेत्र में खुलेआम ऑटो में किया जा रहा नशा: सिस्टम की मिलीभगत से नशाखोरी बेलगाम; पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बीती रात शहर के हृदयस्थल राजवाड़ा क्षेत्र में सिस्टम की नाकामी की शर्मनाक तस्वीर सामने आई। जवाहर मार्ग पर गुरुद्वारे के सामने मुख्य सड़क पर एक मेडिकल स्टोर के पास रात करीब 11.30 बजे ऑटो रिक्शा में खुलेआम नशा किया जा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो रिक्शा एमपी 09 आर 4510 में सवार दो युवक चमकीले कागज (फॉइल) की मदद से पाउडर नशे का सेवन करते दिखाई दिए। दोनों युवक एक-एक कर डोज लेते रहे और हर डोज के बाद सिगरेट या बीड़ी का कस भी लगाते रहे।
हैरानी रही पूरा घटनाक्रम सड़क किनारे खड़े ऑटो में शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील मार्ग पर चलता रहा।
यह घटना न सिर्फ इंदौर पुलिस की रात्रि गश्त को सीधी चुनौती देती है, बल्कि यह भी खुलासा करती है करोड़ों की पुलिस गाड़ियों और संसाधनों के बावजूद निगरानी का क्या हाल है? स्थानीय लोगों का आरोप है रात की गश्त अब कानून व्यवस्था के लिए नहीं, बल्कि वसूली तक सीमित रह गई है।
शहर के बीचोबीच खुलेआम नशाखोरी प्रमाण है जब तक सप्लाई चैन, पैडलर नेटवर्क और संरक्षण देने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, नशे के खिलाफ सरकार और प्रशासन की सारी घोषणाएं महज़ कागज़ी साबित होती रहेंगी।
शहर में नशाखोरी अब खुलेआम सड़कों पर होने लगी है। हालात साफ़ संकेत दे रहे हैं नशे की सप्लाई, बिक्री और खपत—तीनों स्तरों पर पूरे सिस्टम की मिलीभगत है।
अन्य राज्यों से आ रहा नशा, शहर में पैडलरों के जरिए नशेड़ियों तक बेखौफ पहुंच रहा है। सब कुछ खुलेआम हो रहा है तो कानून और पुलिसिंग कहां है?
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!