बसों में आग लगने की वजह बने नशेड़ी: तीन इमली क्षेत्र में नरेंद्र सिलावट की अवैध पार्किंग नशे का अड्डा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तीन इमली बस स्टैंड के नजदीक अवैध पार्किंग में लगी आग में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बस मालिकों ने आरोप लगाया है पार्किंग में खड़ी बसों में नशड़ियों ने आग लगाई। पार्किंग संचालक नरेंद्र सिलावट के गुर्गे पार्किंग में नशाखोरी करते हैं। उनमें से ही किसी ने आग लगाई होगी जो फैली और तीन बसें खाक हो गई।
अग्निकांड निधि ट्रेवल्स की बस से शुरू हुआ था, जिसने नजदीक खड़ी श्रीनाथ ट्रेवल्स की दो बसों को भी चपेट में ले लिया। श्रीनाथ ट्रेवल्स की एक बस का इंश्योरेंस था, जबकि दूसरी का इंश्योरेंस कुछ दिन पहले खत्म हो गया था, वह बस पिछले 20 दिनों से पार्किंग में खड़ी थी।
एक और जानकारी सामने आई है कि जिस दिन बसों में आग लगी थी, उस दिन भंवरकुआं पुलिस ने 10 जुआरियों को पार्किंग में जुआ खेलते पकड़ा था। इस मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस को पार्किंग संचालक पर प्रकरण दर्ज करना चाहिए। क्योंकि उसकी ही बड़ी लापरवाही से आग बढ़ती चली गई, पार्किंग में आग पर काबू पाने का कोई उपकरण नहीं था।
ऐसे में इस घोर लापरवाही पर प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए। नरेंद्र सिलावट ने दावा किया है शॉर्ट सर्किट की वजह से बस में आग लगी थी, जबकि जिस बस में सबसे पहले आग लगी थी, उसमें बैटरी ही नहीं थी तो शॉर्ट सर्किट कैसे हो सकता है।
अवैध पार्किंग से शासन को करोड़ों का चूना
अवैध पार्किंग से शासन को हर साल करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है। पार्किंग संचालक बसों की पार्किंग से लाखों रुपए महीना कमा रहे है लेकिन नगर निगम को राजस्व नहीं दे रहे। पार्किंग संचालित करने की अनुमति नगर निगम द्वारा दी जाती है, जिसके एवज में नगर निगम को राजस्व प्राप्त होता है।
लेकिन तीन इमली बस स्टैंड के नजदीक दर्जन भर पार्किंग हैं, जिनसे कोई टैक्स नगर निगम को प्राप्त नहीं होता। नगर निगम को भी इस पर संज्ञान लेने की आवश्यकता है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!