खबर
Top News

सवाल पर हुई कार्रवाई: अब हो रही सिफारिश; महालक्ष्मी नगर में होटलें सील करने पर सियासत गरमाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 मई 2026, 2:43 pm
शेयर करें:
सवाल पर हुई कार्रवाई

विधायक महेंद्र हार्डिया व्यापारियों के साथ निगम आयुक्त से मिले, कार्रवाई के तरीके पर उठाए सवाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महालक्ष्मी नगर और आसपास की कॉलोनियों में आवासीय भवनों में संचालित हो रहे होटलों और होस्टलों पर नगर निगम की कार्रवाई अब राजनीतिक और प्रशासनिक बहस का विषय बन गई है।

16 होटलों को सील किए जाने के बाद क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया, एमआईसी मेंबर, पार्षद और व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल से मिलने पहुंचा।

बैठक में कार्रवाई के चयनात्मक तरीके, रहवासी शिकायतों और अवैध व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।

निगम मुख्यालय में हुई बैठक में विधायक हार्डिया के साथ एमआईसी सदस्य राजेश उदावत, नंदू पहाड़िया और स्थानीय पार्षद महेश जोशी भी थे। पहले आयुक्त के कैबिन में जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा हुई, जिसके बाद होटल व्यवसायियों को अंदर बुलाया गया। व्यापारियों ने कुछ मिनटों में अपनी बात रखी और बाहर आ गए।

रहवासियों की शिकायत पर कार्रवाई की मांग की थी: हार्डिया
विधायक महेंद्र हार्डिया ने कहा कि महालक्ष्मी नगर, तुलसी नगर, सांई कृपा और आसपास की कॉलोनियों के रहवासियों द्वारा लंबे समय से शिकायत की जा रही थी कि आवासीय क्षेत्रों में संचालित होस्टल और होटल के कारण क्षेत्र का वातावरण बिगड़ रहा है और ये अशांति का कारण बन रहे हैं।

शिकायतें मूल रूप से होस्टलों और अवैध गतिविधियों को लेकर थीं, लेकिन निगम ने उन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करते हुए बांबे हॉस्पिटल के सामने स्थित छोटे व्यापारियों और होटलों पर कार्रवाई कर दी। विधायक ने कहा इस विषय पर आयुक्त से चर्चा हुई है और एक-दो दिन में निर्णय आ सकता है।

वार्ड-37 के पार्षद महेश जोशी ने कहा क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में संचालित होटल और होस्टलों को लेकर रहवासियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इनमें आरोप था कि कई स्थानों पर अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं और लड़के-लड़कियों द्वारा होटल घंटों के हिसाब से उपयोग किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने बताया इस संबंध में नगर निगम, भवन अधिकारी और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को लगातार पत्र लिखे, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बाद में क्षेत्रीय विधायक को स्थिति से अवगत कराया, तब जाकर निगम आयुक्त का दौरा कराया गया।

मुख्य शिकायत वाले होस्टल बचे, बाहर के होटल सील कर दिए
पार्षद जोशी ने आरोप लगाया कि जिन होस्टलों और भवनों के खिलाफ रहवासियों ने मूल शिकायतें की थीं, उन पर पहले कार्रवाई होना चाहिए थी, लेकिन कॉलोनियों के बाहर मुख्य मार्ग पर स्थित होटलों को सील कर दिया गया। उन्होंने बताया क्षेत्र में करीब 70 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।

पार्षद ने कहा आवासीय भूखंडों का व्यावसायिक उपयोग ही मूल विवाद का कारण है। नगर निगम को ऐसे मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के साथ ही निर्माणाधीन भवनों पर समय रहते रोक लगाना थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भवन अधिकारी (बीओ) और बिल्डिंग इंस्पेक्टर (बीआई) की मिलीभगत से कई स्थानों पर अवैध निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियां जारी रहीं।

शिकायतों और मौका-मुआयना कराने के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। तत्कालीन आयुक्त शिवम वर्मा का दौरा भी कराया गया था, जिन्होंने आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों को गलत माना, लेकिन स्थिति आज भी जस की तस है।

यह है पूरा मामला
निगम ने हाल ही में महालक्ष्मी नगर, तुलसी नगर, सांई कृपा, स्कीम-94 सेक्टर ई, बी और वीणा नगर में आवासीय भवनों में संचालित 16 होटलों को सील किया था। इस दौरान भवन अधिकारी व सहायक राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

दरअसल, विधायक महेंद्र हार्डिया ने विधानसभा में जानकारी मांगी थी कि क्षेत्रों में आवासीय भवनों में संचालित होटलों और होस्टलों को किसने अनुमति दी है। इसके जवाब में निगम ने विस में स्पष्ट किया कि इन क्षेत्रों में होटल संचालन के लिए भवन अनुज्ञा जारी नहीं की गई।

विस में जवाब प्रस्तुत होने के बाद निगम ने निर्माण अनुमति के विपरीत संचालित होटलों के खिलाफ 16 होटलों पर कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक इस अवैध गतिविधियों के संचालन में बड़ा खेल होने की संभावना जताई जा रही है।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 8 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 8 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 8 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 8 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 8 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 9 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 9 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 9 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 9 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 9 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 9 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 9 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 10 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 10 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 10 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 10 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 10 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!