पाराशर नगर में नर्मदा वॉल्व तक पहुंचा ड्रेनेज का पानी: मौत का रिसाव; नर्मदा लाइन में ड्रेनेज की सेंध
KHULASA FIRST
संवाददाता

निजी प्लंबरों की कारस्तानी से मचा हड़कंप, पार्षद ने की जांच
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भगीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल से उपजी त्रासदी की टीस अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब वार्ड क्रमांक 80 के रहवासियों की सेहत पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यहां पाराशर नगर और प्रगति नगर क्षेत्र में नर्मदा जल की मुख्य लाइन के वॉल्व चेंबर में ड्रेनेज का गंदा पानी मिलने का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है।
स्वच्छ जल की जगह नलों से बदबूदार पानी आता देख क्षेत्र के रहवासी तरह घबरा गए, जिसके बाद हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। स्थानीय लोगों की त्वरित शिकायतों के बाद जब स्थिति की गंभीरता को समझा गया तब जाकर प्रशासन हरकत में आया।
मामले की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद प्रशांत बड़वे ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ मौके का मुआयना किया और नगर निगम के अमले को तत्काल जांच के निर्देश दिए। निगम की तकनीकी टीम द्वारा की गई सघन जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि क्षेत्र के कुछ रसूखदार और जागरूक कहे जाने वाले रहवासियों ने ही बिना किसी आधिकारिक अनुमति के अत्यंत दोषपूर्ण तरीके से ड्रेनेज पाइप लाइन जोड़ रखी थी। इसी अवैध इंजीनियरिंग के कारण ड्रेनेज लाइन में भारी रिसाव शुरू हुआ और वह गंदगी सीधे नर्मदा जल की पाइप लाइन में समाने लगी।
इस पूरे प्रकरण पर कड़ा रुख अपनाते हुए जल कार्य विभाग प्रभारी एवं एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा ने स्पष्ट किया कि करीब चार साल पहले निजी प्लंबरों की मदद से गुपचुप तरीके से किए गए ये सीवर कनेक्शन आज पूरे क्षेत्र के लिए मुसीबत बन गए हैं।
24 घंटे के भीतर लीकेज को दुरुस्त किया- उन्होंने बताया कि जैसे ही गंदा पानी आने का असली कारण पता चला, निगम की टीम ने युद्धस्तर पर कार्य कर 24 घंटे के भीतर लीकेज को दुरुस्त कर दिया है। इसके साथ ही नियमों का घोर उल्लंघन करने वाले संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर कड़े दंड की चेतावनी दी गई है।
निरीक्षण के दौरान रहवासियों ने क्षेत्र में व्याप्त अवैध अतिक्रमण की भी गंभीर शिकायतें दर्ज कराई हैं, जिससे भविष्य में अन्य नागरिक सेवाओं के बाधित होने का खतरा बना हुआ है। शहर में लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं ने निगम की मॉनिटरिंग व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि देरी से होने वाले सुधार के कारण लोग बोरिंग या महंगे निजी टैंकरों पर निर्भर होने को मजबूर हैं।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!