अवैध भवन बचाने डॉ. डेंग नेताओं की शरण में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर में भगवती चिकित्सालय चलाने वाले डॉ. डेंग उर्फ डॉ. सुनील गेहलोत 15 बाय 50 के प्लॉट पर अवैध चार मंजिला भवन निर्माण कर रहा है और खुलासा फर्स्ट द्वारा उसकी कारस्तानी का खुलासा करने के बाद निगम ने नोटिस भी दिया है। अब खबर है कि डॉ. डेंग अपना अवैध और अनियमित आशियाना बचाने के लिए नेताओं के चक्कर लगा रहा है। उसे रिमूवल का डर सता रहा है।
डॉ. डेंग की पत्नी प्रेरणा भी डॉक्टर हैं और दंपत्ति भगवती चिकित्सालय चलाते हैं। उन्होंने अपने चिकित्सालय के सामने ही इस अवैध भवन का निर्माण शुरू कर रखा है जिसमें न एमओएस है और न निगम की अन्य शर्तों का पालन किया गया है। खास बात ये है कि जी+2 की अनुमति है, जबकि डॉ. डेंग इस पर चार मंजिला तो तान चुका है जबकि पांचवी मंजिल पर पेंटहाऊस बना रहा है।
अभी ये साफ नहीं है कि यहां वो नर्सिंग होम खोलेंगे या आवासीय ही रहेगा, हालांकि इसका लैंडयूज आवासीय ही है, लेकिन ये भवन भूतबंगले से कम नहीं है जिसमें कोई खाली स्पेस नहीं छोड़ी गई है। दोनों ही स्थितियों में यदि ईश्वर न करे, कभी कोई हादसा हुआ तो फायर ब्रिगेड या अन्य कर्मचारियों को साजोसामान समेत अंदर जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
जाहिर है कि यदि ये आवासीय रही तो इसमें रहने वाले लोगों की जान संकट में रहेगी। दूसरी बात ये है कि एमओएस और पार्किंग स्पेस न छोड़े जाने की स्थिति में इसमें आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किग सड़क पर होगी, जिससे न केवल आसपास के रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा बल्कि दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनेगी। वैसे ही ये मार्ग अधिक चौड़ा नहीं है, इस पर डॉ. डेंग के निर्माण ने स्थिति और बिगाड़ दी है।
सूत्रों का कहना है कि डॉ. डेंग का निर्माण पूरी तरह अवैध है और इसे बचाने के लिए वो नेताओं के चक्कर काट रहा है। उसने क्षेत्र के एक पार्षद के पास ढोक लगाई है और अपना निर्माण बचा लेने की गुहार लगाई है। पार्षद ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है।
इसके अलावा, वे क्षेत्र के छुटभैये नेताओं के जरिए विधायक महेंद्र हार्डिंया तक भी पहुंचा है, लेकिन वहां से भी उसे कोई खास मदद नहीं मिली है। अपने अवैध निर्माण के कारण चारों ओर से घिर चुके डॉ. डेंग उर्फ डॉ. सुनील गेहलोत अपनी इज्जत बचाने के लिए हारी हुई लड़ाई लड़ रहा है।
मामले में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य राजेश उदावत ने कहा कि उनकी जानकारी में भी ये मामला आया है। वो जल्दी ही इसे चेक करवाएंगे। उल्लेखनीय है कि मामले में निगम की ओर से उसे नोटिस दिया गया है। इस पर कार्रवाई चल रही है। भवन अधिकारी टीना सिसौदिया ने कहा कि प्रोसेस चल रही है। उसका जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!