शहर को मेट्रो स्टेशन चाहिए या सांसे: डीसीपी कार्यालय सहित हुकुमचंद मिल की हरियाली भी न उजाड़ने की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के हृदयस्थल रीगल तिराहा पर इन दिनों विकास और पर्यावरण के बीच एक बड़ी जंग छिड़ी हुई है। प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए डीसीपी कार्यालय परिसर में लगे करीब 235 पेड़ों को काटने की तैयारी है, जिसका विरोध अब सड़कों पर उतर आया है।
नवगठित जनहित पार्टी के बैनर तले संघ के पूर्व स्वयंसेवक अभय जैन और उनके साथी 8 दिन से परिसर में ही डेरा डाले हुए हैं। ‘विकास के नाम पर विनाश मंजूर नहीं’ के नारों के साथ प्रदर्शनकारी इन पेड़ों को बचाने की जिद पर अड़े हैं।
इस आंदोलन की गूंज अब केवल इंदौर तक सीमित नहीं रही, बल्कि ग्वालियर से लॉ की छात्रा वंशिका शर्मा भी इस मुहिम का हिस्सा बनने शहर पहुंची हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभय जैन का स्पष्ट कहना है कि इंदौर का बेतरतीब विकास शहर की आबोहवा को जहरीला बना रहा है।
इस परिसर में नीम, बरगद और पीपल जैसे विशालकाय पेड़ हैं, जो न केवल शहर को ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि हजारों तोतों का आशियाना भी हैं। अगर ये पेड़ कटे तो उन परिंदों का घर उजाड़ना तय है। जैन ने चेतावनी दी है कि वे पर्यावरण की कीमत पर कंक्रीट का जंगल खड़ा करने की अनुमति नहीं देंगे।
हुकुमचंद मिल परिसर की हरियाली को लेकर भी जारी है लड़ाई
आंदोलनकारियों का दर्द केवल डीसीपी दफ्तर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि हुकुमचंद मिल परिसर के पेड़ों को लेकर भी वे आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। जनहित पार्टी की मांग है कि हुकुमचंद मिल परिसर को संरक्षित वन क्षेत्र घोषित किया जाए। उनका सुझाव है कि प्रशासन मिल के बाहरी हिस्से में दुकानें बनाकर राजस्व जुटाए, लेकिन भीतर के घने जंगल को न छेड़े।
इस लड़ाई को कानूनी रूप देने के लिए पत्रकार सुचेंद्र मिश्रा के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की जा चुकी है, ताकि इन पेड़ों को कटने से बचाया जा सके। परिसर में जारी धरने को शहर की सामाजिक संस्थाओं और पर्यावरणविदों का भी समर्थन मिल रहा है। मनीष काले, डॉ. सुभाष बारोड़, मेहुल गरजे और लेखिका ममता नीर सहित कई प्रबुद्ध नागरिक इस आंदोलन में पेड़ों की ढाल बनकर खड़े हैं।
इनका कहना है कि शासन-प्रशासन को मेट्रो का रूट या स्टेशन का नक्शा इस तरह बदलना चाहिए कि पर्यावरण को कम से कम नुकसान हो। फिलहाल, शासन की ओर से इस मामले में कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है, लेकिन जनहित पार्टी ने साफ कर दिया कि जब तक पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित होने तक धरना जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!