विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद: जमकर हुई मारपीट; कुलगुरु के सामने छात्रों को पीटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में गुरुवार को कर्मचारियों और छात्र नेताओं के बीच विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब दोनों पक्ष कुलपति कार्यालय के पास आमने-सामने आ गए। आरोप है कि कुलपति प्रो. राजेश वर्मा की मौजूदगी में कर्मचारियों ने कुछ छात्र नेताओं के साथ मारपीट की।
विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया
घटना का वीडियो सामने आने के बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया। मारपीट के बाद दोनों पक्ष सिविल लाइन थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस वीडियो फुटेज और शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
छात्र समस्याओं को लेकर कुलपति से मिलने पहुंचे थे
एमपीएसयू अध्यक्ष अभिषेक पांडे कुछ छात्राओं के साथ कुलपति से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने छात्र अंकुर जैन की डिग्री से जुड़ी समस्या कुलपति के सामने रखी।
डिग्री के लिए परेशान हो रहे छात्र
बताया गया कि छात्र करीब छह महीने से डिग्री के लिए परेशान हो रहा है। इसके अलावा बीएसडब्ल्यू सेकेंड ईयर के छात्र नमन शर्मा की परीक्षा नहीं होने समेत अन्य समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। बातचीत के बाद छात्र नेता बाहर आए।
पहले से धरने पर बैठे थे कर्मचारी
विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर कर्मचारी अपनी 36 सूत्रीय मांगों को लेकर पहले से धरने पर बैठे थे। छात्र नेता ने माइक से कर्मचारियों की मांगों पर जल्द विचार करने की अपील की। साथ ही लंबे समय से चल रहे धरने के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने की बात कही।
कुलपति के इस्तीफे की मांग के बाद बिगड़ा माहौल
प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने कुलपति की शैक्षणिक योग्यता और महिला अधिकारी से कथित अभद्रता से जुड़े न्यायालय में विचाराधीन मामलों का हवाला देते हुए उनके नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की। इसी दौरान कुलपति के साथ मौजूद कर्मचारियों और छात्र नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
काफी देर तक हंगामा चलता रहा
आरोप है कि गाली-गलौज के बाद विवाद मारपीट में बदल गया। सामने आए वीडियो में एक कर्मचारी एक छात्र को लात मारता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई बढ़ गई और विश्वविद्यालय परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
कुछ कर्मचारियों ने किया बीच-बचाव
घटना के दौरान धरने पर बैठे कुछ कर्मचारियों ने मारपीट का विरोध किया और छात्र नेताओं को बचाने की कोशिश की। हालांकि, तब तक विवाद काफी बढ़ चुका था।
दोनों पक्षों ने थाने में दी शिकायत
घटना के बाद छात्र नेता सिविल लाइन थाने पहुंचे और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं कर्मचारियों की ओर से भी शिकायत दी गई है।
फुटेज को जांच में शामिल किया
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के साथ सामने आए वीडियो फुटेज को जांच में शामिल किया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!