आरटीई के छात्रों को स्कूल से निकालने पर संचालक तलब: कलेक्टर ने संवेदनशीलता से सुनी 301 फरियादियों की व्यथा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला प्रशासन ने मंगलवार को जनसुनवाई के जरिए आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित इस साप्ताहिक कार्यक्रम में कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों के साथ मिलकर एक-एक कर 301 आवेदकों की पीड़ा सुनी और अधिकांश मामलों में तत्काल राहत की राह प्रशस्त की।
इस दौरान स्वास्थ्य, राजस्व, पारिवारिक विवाद और आर्थिक सहायता से जुड़े प्रकरणों की बहुलता रही, जिन पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिए गए।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई महज एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने लंबित प्रकरणों के लिए समय-सीमा (टीएल) तय करते हुए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए कि निराकरण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन की मुस्तैदी का आलम यह रहा कि एक निजी स्कूल द्वारा आरटीई के छात्रों को बाहर किए जाने की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिया गया और स्कूल संचालक को तलब कर जांच के निर्देश दिए गए।
वहीं, होलकर साइंस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य की 15 माह से अटकी मेडिकल रिपोर्ट के मामले में स्वास्थ्य विभाग को तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।
कैंसर से जूझ रही बुजुर्ग के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था कराई
मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए कलेक्टर ने कैंसर से जूझ रही एक बुजुर्ग महिला के नि:शुल्क उपचार की तत्काल व्यवस्था कराई, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली। पारिवारिक विवादों और उत्पीड़न की शिकायतों को लेकर भी प्रशासन का रुख कड़ा रहा, जहां एक बुजुर्ग के मामले को शांतिपूर्ण समाधान के लिए मेडिटेशन सेंटर भेजा गया, वहीं ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित महिला को पुलिस और कानूनी सहायता दिलाने का भरोसा दिया गया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पंवार, निशा डामोर, रोशन राय और रिंकेश वैश्य सहित अन्य अधिकारियों ने भी मुस्तैदी से आवेदनों का निपटारा किया। कलेक्टर ने आगामी सोमवार को सभी लंबित आवेदनों की समीक्षा करने की बात कही है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!