क्या साख बचाने बोरिंगों को कातिल घोषित कर दिया था प्रशासन ने: भागीरथपुरा का सरकारी कत्लगाह; 32 लाशों पर खड़े इंदौर का स्वच्छता का ढोंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

चंचल भारतीय 98936-44317 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर की स्वच्छता की चमक के पीछे भागीरथपुरा की गलियों में जो सड़ांध दफन है, उसने अब तक 32 जिंदगियों को निगल लिया है। प्रशासन की संवेदनहीनता और अमानवीयता का सबसे घिनौना चेहरा तब सामने आया जब एक महीने तक अस्पताल के बिस्तर पर तड़पने के बाद बुजुर्ग एकनाथ सूर्यवंशी को केवल इसलिए घर भेज दिया गया ताकि अस्पताल के रिकॉर्ड में मौत का आंकड़ा न बढ़े। उन्होंने घर में दम तोड़ दिया।
अब भी दो बुजुर्ग महिलाएं आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं, जिनके मल्टी-ऑर्गन फेलियर का असली गुनाहगार कोई बीमारी नहीं, बल्कि सरकारी नलों से निकला सफेद जहर है।
शर्मनाक पहलू यह है कि जब 32 अर्थियां उठ चुकी हैं, तब प्रशासन खुद को बचाने के लिए जनता के बीच पानी उबालकर पीने का ढिंढोरा पीट रहा है। यह उन परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है, जिन्होंने सरकारी नलों पर भरोसा करके अपनों को खो दिया।
नगर निगम के अफसर आज कागजी रिपोर्ट बांट रहे हैं कि पानी शुद्ध है। अगर पानी शुद्ध है तो अफसर भागीरथपुरा के उन नलों से सीधा पानी पीकर दिखाएं? क्या ये अपनी संतानों को वह पानी पिलाएंगे जिसने 32 मासूमों और बुजुर्गों की जान ले ली? यह चुनौती उन बिलखती मांओं और विधवाओं की तरफ से है, जिनका संसार इन अफसरों की फाइलों के नीचे कुचल दिया गया।
निगम के भ्रष्टाचार पर डाल रहे पर्दा
प्रशासन द्वारा अपनी नाकामी का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने के लिए बोरिंग के पानी की जांच का नाटक रचा गया है। जिन निजी बोरिंगों ने संकट के समय लोगों की प्यास बुझाई उन्हें रातोरात सरकारी प्रमाण पत्र के जरिए खतरनाक घोषित कर दिया गया ताकि सारा दोष जमीन के नीचे मढ़ दिया जाए और पाइप लाइनों में छिपे निगम के भ्रष्टाचार पर पर्दा पड़ा रहे।
यह साजिश सिर्फ इसलिए है ताकि जनता का ध्यान उस गटरनुमा पानी से हट जाए जो निगम की जर्जर लाइनों से घरों तक पहुंचा था। 32 मौतें हो जाने के बाद पाइप लाइन बदलने का जो अंतिम दौर चल रहा है, वह दरअसल प्रशासन की नैतिकता का अंतिम दौर है।
शहर के बीचोबीच मौत का यह तांडव और प्रशासन की यह लीपापोती साबित करती है कि इंदौर का नंबर वन का खिताब उन 32 चिताओं की राख पर खड़ा एक शर्मनाक झूठ है। स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे की तैनाती और पिछले दिनों सड़कों पर दौड़ते एम्बुलेंस के सायरन उन सिसकियों को नहीं दबा सकते, जो आज भी भागीरथपुरा की हर गली से आ रही हैं। यह रिपोर्ट उन 32 परिवारों की चीख है, जिन्हें व्यवस्था ने सरेआम ठगा और फिर मरने के लिए छोड़ दिया।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!