एमवायएच की तानाशाही: सच छिपाने के लिए मीडिया पर लगा दिया पहरा; कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों से सुरक्षाकर्मियों ने की बदसलूकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमवाय अस्पताल एक बार फिर अपनी बदइंतजामी और सुरक्षाकर्मियों की गुंडागर्दी को लेकर सुर्खियों में है। थाने में अपमानित होने व झूठे आरोपों से आहत एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने के मामले में कवरेज के लिए पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ अस्पताल की सुरक्षा एजेंसी बीवीजी के कारिंदों ने जमकर अभद्रता की।
महिला का हाल जानने और पुलिस की कार्रवाई को कवर करने से रोकने के लिए बाउंसर्स और सुरक्षा अधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी। पत्रकारों ने जब अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का हवाला देते हुए कहा कि उनकी हर हरकत रिकॉर्ड हो रही है, तो भी जिम्मेदार अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
सुरक्षाकर्मी विनीता और बाउंसर वसीम खान ने मीडिया का रास्ता रोका, वहीं बीवीजी कंपनी के सीएसओ स्वदेश व्यास और एसओ सर्वेश सिंह ने बेशर्मी से कहा कि चूहा कांड और एक्सपायरी डेट की बोतल चढ़ाने जैसे शर्मनाक खुलासे होने के बाद से डॉक्टर मीडिया से बेहद नाराज हैं।
डॉक्टरों के निर्देश का पालन करते हुए पत्रकारों को अस्पताल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मीडियाकर्मियों ने जब तर्क दिया कि वे किसी नियम का उल्लंघन नहीं कर रहे और पुलिस व महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में केवल जरूरी कवरेज कर रहे हैं, तब जाकर सुरक्षा अधिकारी पीछे हटे।
अस्पताल प्रबंधन का यह रवैया साफ जाहिर करता है कि वह अपनी नाकामियों और डॉक्टरों की गलतियों पर पर्दा डालने के लिए सुरक्षाकर्मियों को ‘निजी सेना’ की तरह इस्तेमाल कर रहा है। सरकारी अस्पताल में जनता के पैसे पर तैनात सुरक्षाकर्मी अगर सच को दबाने के लिए मीडिया से भिड़ने लगें, तो समझा जा सकता है कि एमवायएच में प्रबंधन की क्या खिचड़ी पक रही है।
सवाल यह है कि जब अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, तो प्रबंधन को पारदर्शिता से इतना डर क्यों है? क्या ये कैमरे सिर्फ जनता की निगरानी के लिए हैं या फिर सुरक्षाकर्मियों की इस बदसलूकी को रिकॉर्ड करने के काम भी आएंगे?
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!