खबर
Top News

मां वाग्देवी देवी के पूजन को उमड़े श्रद्धालु: भोजशाला पर आज ‘आस्था और कानून’ की अग्निपरीक्षा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जनवरी 2026, 6:01 pm
शेयर करें:
मां वाग्देवी देवी के पूजन को उमड़े श्रद्धालु

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के धार स्थित विवादित धार्मिक स्थल भोजशाला में वसंत पंचमी पर शुक्रवार को विशेष व्यवस्था की गई है। सूर्योदय के साथ हिंदू पक्ष ने पूजा शुरू की, जबकि दोपहर 1 से 3 बजे तक जुमे की नमाज अदा की जाएगी।

आमतौर पर वसंत पंचमी पर पूजा और जुमे के दिन नमाज की ही अनुमति रहती है, लेकिन जब दोनों एक ही दिन पड़ते हैं, तो तनाव की स्थिति बनती है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ सीआरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स के 8000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं।

इलाके की निगरानी ड्रोन और एआई तकनीक से की जा रही है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि हिंदू पक्ष सूर्योदय से दोपहर 1 बजे तक और 3 बजे से सूर्यास्त तक पूजा करेगा। दोपहर 1 से 3 बजे तक परिसर खाली रहेगा। इस दौरान जुमे की नमाज होगी। कोर्ट ने शांति और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर बोले- भोजशाला में पूजा निर्विघ्न चल रही
धार के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो भी प्रबंध किए गए हैं उनमें हर व्यक्ति उत्कृष्ट रूप से अपने काम कर रहा है। भोजशाला में पूजा निर्विघ्न चल रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जा रहा है।

कलेक्टर ने नमाज को लेकर कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश अनुसार व्यवस्था की गई है। कितने लोग नमाज पढ़ेंगे, फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पास जारी किए जाएंगे, उनमें नाम बढ़ेंगे तो उसके हिसाब से व्यवस्था की जाएगी। भोजशाला क्षेत्र के 300 मीटर के दायरे में नो-फ्लाई जोन घोषित है।

इस दायरे में ड्रोन, यूएवी, पैरा ग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून सहित ऐसी किसी भी गतिविधि पर पूरी तरह पाबंदी है। सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर भवन निर्माण सामग्री, मलबा, टायर और लावारिस गुमटियां रखने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

8 हजार पुलिसकर्मी, ड्रोन और एआई से निगरानी
वसंत पंचमी को देखते हुए धार को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। करीब 8 हजार पुलिसकर्मी, अधिकारी और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। भोजशाला परिसर और आसपास के इलाकों में ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से भीड़ की गतिविधियों पर पल-पल नजर रखी जा रही है।

इंदौर रेंज के आईजी अनुराग सिंह ने बताया कि इस बार एआई सिस्टम के जरिए भीड़ की संख्या, दिशा और किसी भी संभावित जोखिम की जानकारी रियल टाइम में मिल रही है। एसपी मयंक अवस्थी के मुताबिक, शहर में बाइक पार्टी, मोबाइल पार्टी और अतिरिक्त रिजर्व फोर्स तैनात की गई है।

पारंपरिक अनुष्ठान पूरे दिन चलेंगे
भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा ने कहा ‘हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं। अखंड पूजा का संकल्प लिया गया है। पूजा सूर्योदय के साथ शुरू होगी और सूर्यास्त तक चलेगी। पूजास्थल पर किसी भी तरह का व्यवधान नहीं होगा।

हिंदू पक्ष के वकील ने अदालत में कहा था कि पिछले कई वर्षों से बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ रही है और हर बार व्यवस्था को लेकर तनाव की स्थिति बनती रही है। इस बार पूजा, हवन और पारंपरिक अनुष्ठान पूरे दिन चलेंगे।

मस्जिद पक्ष: ‘नमाज के बाद परिसर खाली’: मुस्लिम पक्ष ने भी कोर्ट के आदेश को स्वीकार करते हुए संयम बरतने का आश्वासन दिया है। मस्जिद कमेटी अध्यक्ष जुल्फिकार पठान ने कहा सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमें मंजूर है।

तय समय 1 से 3 बजे के बीच नमाज अदा की जाएगी और उसके बाद परिसर खाली कर दिया जाएगा। मस्जिद पक्ष के वकील ने अदालत में स्पष्ट किया कि जुमे की नमाज का समय बदला नहीं जा सकता, हालांकि अन्य नमाजों के समय में लचीलापन संभव है।

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा यह पुरातात्विक स्थल दोतरफा दावों से जुड़ा है। मामला हाई कोर्ट में लंबित है, इसलिए हम किसी भी पक्ष के दावे पर राय नहीं दे रहे। हमारे सामने केवल 2003 में एएसआई द्वारा जारी आदेश का पालन सुनिश्चित करने का प्रश्न है। कोर्ट ने दोनों समुदायों से आपसी सम्मान और सहिष्णुता बनाए रखने की अपील की।

1 से 3 बजे जुमे की नमाज
वसंत पंचमी पर धार की ऐतिहासिक भोजशाला आज फिर देश की सबसे संवेदनशील धार्मिक और कानूनी घटनाओं में शामिल हो गई है। आज वसंत पंचमी और जुमे की नमाज के कारण प्रशासन, पुलिस और दोनों समुदायों की परीक्षा है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत आज भोजशाला में हिंदू पक्ष को सूर्योदय से सूर्यास्त तक मां सरस्वती की पूजा की पूरी छूट दी गई है, जबकि मुस्लिम पक्ष को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जुमे की नमाज अदा करने की अनुमति है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। मामले की सुनवाई CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने की।

कोर्ट ने साफ कहा कि यह आदेश केवल व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से है और इससे किसी भी पक्ष के दावे पर कोई अंतिम राय नहीं मानी जाएगी, क्योंकि मामला हाईकोर्ट में लंबित है।

अलग स्थान, अलग रास्ते और विशेष पास: सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पूजा और नमाज के लिए भोजशाला परिसर के भीतर अलग-अलग स्थान तय किए जाएं, दोनों समुदायों के लिए अलग प्रवेश और निकास मार्ग हों और जरूरत पड़ने पर विशेष पास प्रणाली लागू की जाए।

कोर्ट ने यह भी कहा कि किसी भी स्थिति में शांति भंग नहीं होनी चाहिए। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि बसंत पंचमी आज होने के कारण प्रशासन को व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सभी पक्ष संयम और सहयोग बनाए रखें।

पुराना इतिहास, बार-बार तनाव: भोजशाला को लेकर विवाद कोई नया नहीं है। 1995 से यहां मंगलवार को पूजा और शुक्रवार को नमाज की अनुमति दी गई। 2003, 2013 और 2016 में जब बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ी, तब धार में तनाव और हिंसा की स्थिति बनी थी।

2013 में पुलिस को लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी थी। इन्हीं घटनाओं को देखते हुए इस बार प्रशासन ने पहले से ही कड़े इंतजाम किए हैं। बसंत पंचमी के मौके पर धार की भोजशाला में आज हर गतिविधि पर देश की नजर है।

संबंधित समाचार

फिर सड़क पर उतरेंगे युवा
Top News

फिर सड़क पर उतरेंगे युवा:CJP निकालेगी मार्च; सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

19 minutes ago
आम आदमी भी बुक कर सकेगा रेस्ट हाउस
Top News

आम आदमी भी बुक कर सकेगा रेस्ट हाउस:प्रदेश के विश्राम भवनों में ऑनलाइन कमरे-हॉल की बुकिंग शुरू; किराया भी बढ़ा

28 minutes ago
होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन
Top News

होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन:ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से किया निष्कासित; लड़कियों के साथ पकड़ाए थे नेता

about 1 hour ago
कावड़ यात्रा में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो
Top News

कावड़ यात्रा में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो:26 श्रद्धालु घायल; ड्राइवर भागा तो लोगों ने पीछा कर पकड़ा

about 1 hour ago
चीनी की कीमतों में जल्द आ सकती है नरमी
Top News

चीनी की कीमतों में जल्द आ सकती है नरमी:इस संगठन ने किया दावा; देश में पर्याप्त स्टॉक, त्योहारों की मांग की चिंता नहीं

about 1 hour ago
बी.कॉम छात्रों को बांट दिया गलत पेपर
Top News

बी.कॉम छात्रों को बांट दिया गलत पेपर:पूरे साल पढ़े सिलेबस से एक भी सवाल नहीं आया; विवि में हंगामा, कुलसचिव बोले- कोई नहीं होगा फेल

about 1 hour ago
जमीन कब्जाने के आरोपी के घर पहुंची पुलिस
Top News

जमीन कब्जाने के आरोपी के घर पहुंची पुलिस:फर्जी दस्तावेज किए जब्त; भूमि खाली कराने के नाम पर मांगता था रुपए

about 1 hour ago
राम मंदिर चढ़ावा चोरी
Top News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:चंपत के तीखे सवाल...संतों ने पूछा था- क्या नृपेंद्र मिश्र खलनायक की भूमिका निभा रहे

about 1 hour ago
बजट स्वीकृत, टेंडर भी पूरा, फिर भी यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य ठप
Top News

बजट स्वीकृत, टेंडर भी पूरा, फिर भी यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य ठप

about 1 hour ago
प्रभु कृपा अपार भक्ति
Top News

प्रभु कृपा अपार भक्ति:चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड्स; विकास और विरासत का दिख रहा अद्भुत तालमेल

about 1 hour ago
50 हजार में बेटी का सौदा
Top News

50 हजार में बेटी का सौदा:मां ने नाबालिग को युवक को बेचा; दो महीने तक दुष्कर्म का आरोप, गुजरात से मिली तो हुआ खुलासा

about 1 hour ago
मोबाइल झपटमारी के 4 आरोपी गिरफ्तार
Top News

मोबाइल झपटमारी के 4 आरोपी गिरफ्तार:16 मोबाइल; ऑटो और बाइक जब्त, नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे वारदात

about 1 hour ago
आईडीए और नगर निगम में ‘कृपापात्र सेवा प्रदाताओं’ का खेल
Top News

आईडीए और नगर निगम में ‘कृपापात्र सेवा प्रदाताओं’ का खेल:लीज डीड, सेल डीड से लेकर पीएम आवास के दस्तावेज तक चुनिंदा सेवा प्रदाताओं पर मेहरबानी का आरोप

about 1 hour ago
चीकू यादव के पुराने पापों का फिर होगा खुलासा
Top News

चीकू यादव के पुराने पापों का फिर होगा खुलासा:एमडी ड्रग्स नेटवर्क से कनेक्शन की चर्चा

about 2 hours ago
नशे में धुत विधायक पुत्र के नए शागिर्द की रफ्तार ने उड़ाए निगम के गमले-मटके
Top News

नशे में धुत विधायक पुत्र के नए शागिर्द की रफ्तार ने उड़ाए निगम के गमले-मटके

about 2 hours ago
4506 कर्मचारियों को एक साथ प्रमोशन
Top News

4506 कर्मचारियों को एक साथ प्रमोशन:10 साल से अटकी थी पदोन्नति; मुख्यमंत्री बोले- जल्द भरेंगे सभी खाली पद

about 2 hours ago
चार स्वरूपों में दिए दर्शन
Top News

चार स्वरूपों में दिए दर्शन:राजसी ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले राजा महाकाल; श्रावण के चौथे सोमवार निकली शाही सवारी

about 2 hours ago
बारिश के लिए अनोखा टोटका
Top News

बारिश के लिए अनोखा टोटका:ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली ‘जिंदा व्यक्ति की शव यात्रा’; ग्रामीणों ने अपनाई बरसों पुरानी परंपरा

about 2 hours ago
रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई
Top News

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई:मावा और मिल्क केक की बड़ी खेप पकड़ी; सैंपल लैब भेजे

about 2 hours ago
घोड़े पर सवार होकर कॉलेज पहुंचे नेता
Top News

घोड़े पर सवार होकर कॉलेज पहुंचे नेता:बोले- छात्रों की परेशानी दूर करो; बस किराए में 50% छूट और छात्राओं की सुरक्षा की मांग की

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!