शव रखकर किया प्रदर्शन: सेवानिवृत्त होने के बाद महेंद्र पथरोड़ को नहीं मिली पेंशन; मौत के बाद भड़के परिवारजन, निगम मुख्यालय में
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम अफसरों की अफसरशाही के कारण वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी को महीनों बाद भी पेंशन मिलना शुरू नहीं हुई। इससे वह मानसिक रुप से परेशान हो गया। मुख्यालय के कई चक्कर लगाने के बाद अंतत: उसकी मौत हो गई। इससे परिजन भी नाराज हो गए और निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर महापौर व निगमायुक्त के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ड नगर निगम कर्मचारी महेंद्र पथरोड़ पिता जगदीश निवासी उषाफाटक जेल रोड को सेवानिवृत्त होने के बाद भी निगम द्वारा उसे पेंशन सहित किसी भी मद में कोई भी भुगतान नहीं किया गया।
महीनों से चक्कर लगा रहे सेवानिवृत्त कर्मचारी मानसिक रुप से परेशान हो गया। इसके चलते गतदिवस उसकी मृत्यु हो गई। इससे गुस्साए परिवारजनों ने उसका शव निगम मुख्यालय लाकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहा कि निगम अफसरों की लापरवाही के कारण जान गई है। छह महीने पहले सेवानिवृत्त होने के बाद भी पेंशन सहित अन्य शासकीय सुविधाओं का लाभ नहीं दिया गया। इससे वह परेशान हो गया और उसकी मौत हुई है। सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल को दोषी ठहराते हुए शव के साथ लोगो ने प्रदर्शन कर महापौर व निगमायुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
स्थाई कर्मचारी
बताया जाता है कि महेंद्र पथरोड़ निगम मे सीधी भर्ती मे वर्ष 1997 में नौकरी पर लगा था और 30 जून 2024 तक नगर निगम के जीपी एफ विभाग में नियमित कर्मचारी के पद पर कार्यरत रहा। 30 जून 2024 को रिटायर्ड होने के बाद से वह पेंशन के लिए लगातार निगम मुख्यालय के चक्कर लगा रहा था, लेकिन आज दिनांक तक उसे पेंशन नहीं मिली। न ही किसी तरह का अन्य भुगतान प्राप्त हुआ। जब कि महेंद्र पथरोड़ के दो पुत्री हैं एक पुत्र है पत्नी बीमार है, लेकिन भुगतान न होने के कारण और पेंशन नहीं मिलने की वजह से उसके परिवारजन परेशान होने लगे। इससे वह मानसिक रुप से परेशान रहने लगा और गुरुवार को उसकी मौत हो गई। इससे नाराज परिजन उसकी शवयात्रा लेकर दोपहर बाद करीब 4 बजे निगम के गेट पर पहुंचे और निगम प्रशासन और महापौर के खिलाफ नारे लगाकर अपनी नाराजगी जताई।
नियमो की अनदेखी
बताया जाता है कि धारा 64 के तहत किसी भी कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर उसकी पेंशन या वेतन रोकने का अधिकार किसी को भी नहीं है। शासन के नियमो की निगम अफसरो द्वारा अनदेखी करते हुए जानबूझकर सेवानिवृत्त कर्मचारी व उसके परिवार को परेशान किया गया। जब कि वर्ष 1997 में महेन्द्र पथरोड के साथ नियुक्त हुए कर्मचारी मे से दो कर्मचारियों के बच्चो को अनुकंपा नियुक्ति मिल गई। वहीं 11 कर्मचारियों को पेंशन का लाभ भी मिल रहा है। जब कि महेंद्र पथरोड़ को पेंशन का भुगतान भी नहीं किया गया। शव लेकर प्रदर्शन करने वालों ने निगम अफसरों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए हंगामा किया।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!