बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर पर केस दर्ज करने की मांग: मामला बोरिंग विवाद में महिला को प्रताड़ित करने का
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र में सरकारी बोरिंग विवाद ने खाकी और रसूखदारों के गठजोड़ का खुलासा कर दिया है। न्याय की उम्मीद में थाने पहुंची आंचल गुप्ता को पुलिस ने राहत देने के बजाय राजनीतिक दबाव में आकर झूठे केस में फंसा दिया।
रसूखदारों के इशारे पर काम कर रही पुलिस की इस प्रताड़ना और अपमान से आहत होकर आंचल गुप्ता ने आत्मघाती कदम उठाया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। पुलिस की इस कार्यप्रणाली ने सीधे तौर पर पुलिस कमिश्नरेट की कार्यक्षमता और नैतिकता पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
घटनाक्रम का खुलासा कर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल ओझा ने बाणगंगा टीआई सियाराम गुर्जर की भूमिका को संदिग्ध और भ्रष्टाचार से प्रेरित बताया है। आरोप लगाया आंचल गुप्ता को घंटों थाने में बैठाकर प्रताड़ित किया गया और फरियाद सुनने के बजाय उन पर ही झूठी एफआईआर दर्ज कर ली गई।
अधिवक्ता पूजा तिवारी की मौजूदगी के बावजूद पुलिस ने न्यायसंगत प्रक्रिया अपनाने के बजाय पोर्टल बंद होने का बहाना बनाकर आवेदन लेने से इनकार कर दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता ने स्पष्ट किया है इंदौर के थानों में एफआईआर दर्ज न करने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की प्रवृत्ति के खिलाफ अब न्यायालय में जनहित याचिका के माध्यम से मोर्चा खोला जाएगा।
महिला आयोग और पुलिस कमिश्नर को इस मामले की विस्तृत शिकायत ई-मेल के जरिए भेज दी गई है। मांग की है रसूखदारों के प्रभाव में काम करने वाले थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर को तत्काल लाइन हाजिर किया जाए और कठोर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामले की उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित की जाए।
सिस्टम में बैठे ऐसे अधिकारियों से आम जनता का कानून से विश्वास उठ रहा है, जो समाज के लिए घातक है। आंचल गुप्ता की स्थिति और पुलिसिया तंत्र की इस विफलता को लेकर हाई कोर्ट में मामला ले जाने की तैयारी है ताकि पीड़ित को उचित न्याय मिल सके।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!