शहर में दूषित पानी से मौत का तांडव, क्या जनता की जान की कोई कीमत नहीं...?
KHULASA FIRST
संवाददाता

शुभम दुबे स्वतंत्र लेखक खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आज के आधुनिक युग में जहां हम ‘स्मार्ट सिटी’ और ‘डिजिटल इंडिया’ की बातें कर रहे हैं, वहीं हमारे शहरों की एक कड़वी सच्चाई यह है कि इंदौर जैसे स्वच्छ और विकसित शहर में लोग नलों से आने वाला दूषित पानी पीने को मजबूर होकर दम तोड़ रहे हैं, क्योंकि जनहितैषी का मुखौटा पहने नेता और प्रशासन जनता की शिकायतों महत्वपूर्ण नहीं समझते।
पिछले कुछ दिनों में शहर के विभिन्न इलाकों से आई मौतों की खबरें न केवल हृदयविदारक हैं, बल्कि हमारे सिस्टम पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न भी लगाती हैं।
इन मौतों का आखिर जिम्मेदार कौन है? शहर की पाइपलाइनों में सीवरेज का पानी मिलना अब एक आम शिकायत बन गई है। हैजा, टायफाइड और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियां घर-घर में पैर पसार रही हैं।
अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें इसका प्रमाण हैं कि जल विभाग और नगर निगम अपनी बुनियादी जिम्मेदारियों को निभाने में पूरी तरह विफल रहे हैं।
नेताओं की जवाबदेही सिर्फ वोट के समय ही क्यों होती है। जब चुनाव आते हैं तो हर नेता के घोषणा-पत्र में ‘साफ पानी’ सबसे ऊपर होता है, लेकिन सत्ता में आते ही ये वादे फाइलों में दब जाते हैं।
इस संकट में नेताओं की जवाबदेही तय होना अनिवार्य है, क्योंकि बजट का दुरुपयोग करते नेताओं को बताना ही होगा कि जल शोधन और बुनियादी ढांचे के लिए आवंटित करोड़ों रुपए आखिर कहां जा रहे हैं?
राजसी वातावरण के शौकीन नेताओं और अधिकारियों को बताना होगा कि निगरानी का अभाव क्यों हुआ? पुराने जर्जर पाइपों को बदलने में देरी क्यों? क्या प्रशासन को किसी बड़ी त्रासदी का इंतजार रहता है?
दोषियों को संरक्षण देते नेता जब लापरवाही सामने आती है, तो छोटे कर्मचारियों को सस्पेंड करके मामले को दबा देते हैं। विभाग के शीर्ष अधिकारियों और संबंधित मंत्रियों की जवाबदेही क्यों तय नहीं होती?
‘साफ पानी मांगना जनता का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन आज यह एक जानलेवा संघर्ष बन गया है।’
अब क्या होना चाहिए?
त्रासदी को ‘हादसा’ कहकर नहीं टाला जा सकता। यह एक प्रशासनिक हत्या है। इसके सुधार के लिए निम्नलिखित कदम उठाए जाना बेहद जरूरी हैं-
स्वतंत्र जांच की जाए और मौतों के कारणों की उच्च स्तरीय जांच हो।
दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर आपराधिक मामला दर्ज हो।
त्वरित इन्फ्रास्ट्रक्चर अपडेट कर पुरानी पाइपलाइनों को तत्काल बदलने के साथ ही सीवरेज मिक्सिंग की समस्या को जड़ से खत्म किया जाए।
प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा मिले और पूरे शहर में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं।
नेताओं को यह समझना होगा कि जनता के धैर्य की एक सीमा होती है। केवल शोक संवेदनाएं व्यक्त करने से किसी का जीवन वापस नहीं आएगा।
यदि आज हम अपने नागरिकों को एक गिलास साफ पानी नहीं दे सकते, तो बड़े-बड़े विकास के दावों का कोई अर्थ नहीं रह जाता।
संबंधित समाचार

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!