खबर
Top News

काटा मासूम का अंगूठा: एमजीएम कॉलेज या मासूमों का कसाईखाना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जनवरी 2026, 1:49 pm
शेयर करें:
काटा मासूम का अंगूठा

चूहे के कुतरने के बाद अब नर्सिंग ऑफिसर की कैंची ने

डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया की कागजी सख्ती के बीच आरती श्रोत्रिय जैसी स्टाफ की संवेदनहीनता ने सिस्टम को किया लहूलुहान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज और उससे संबद्ध अस्पताल अब जीवन देने के बजाय मासूमों को उम्रभर का जख्म देने वाले संस्थान बन चुके हैं। प्रबंधन की रूह कंपा देने वाली लापरवाही का ताजा और वीभत्स चेहरा न्यू चेस्ट वार्ड में तब दिखा, जब नर्सिंग ऑफिसर आरती श्रोत्रिय ने डेढ़ माह के मासूम का इंट्राकैथ बदलते समय ऐसी निर्दयता दिखाई कि कैंची से बच्चे का अंगूठा ही काटकर शरीर से अलग कर दिया।

यह वही अस्पताल है, जहां पहले नवजात बच्चों को चूहों द्वारा कुतरने की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना ने मानवता को शर्मसार किया था। मासूम के कटे हुए अंगूठे को आनन-फानन में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद उसे जोड़ा तो है, लेकिन सिस्टम द्वारा दिए गए इस घाव की भरपाई शायद ही कभी हो पाए।

हैरानी की बात यह कि डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया के दावों और तथाकथित प्रयासों के बावजूद अस्पताल का निचला स्टाफ पूरी तरह बेलगाम और जल्लाद बन चुका है। आरोपी आरती श्रोत्रिय को निलंबित करना और तीन इंचार्जों का वेतन रोकना केवल एक प्रशासनिक ढकोसला है, क्योंकि जब तक व्यवस्थाओं में सड़न मौजूद है, तब तक ऐसे हादसे नहीं रुकेंगे।

कभी एक्सपायर हो चुकी सलाइन चढ़ाना तो कभी नवजातों को चूहों के भरोसे छोड़ देना यह साबित करता है कि यहां गरीब मरीजों की जान की कीमत कौड़ियों के बराबर भी नहीं है। अस्पताल प्रशासन की इस आपराधिक चुप्पी और आधी-अधूरी कार्रवाई ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि इन सरकारी बूचड़खानों में मासूमों की चीखें सुनने वाला कोई नहीं है।

यदि समय रहते इस नाकारा सिस्टम पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो कल किसी और मासूम का अंग ही नहीं, बल्कि जान भी इन्हीं लापरवाही की कैंचियों की भेंट चढ़ जाएगी।

एमवाय अस्पताल में लापरवाही पर उपमुख्यमंत्री ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
एमवाय अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने इस पूरी घटना को स्वास्थ्य सेवाओं की गरिमा के विरुद्ध बताते हुए दोषी चिकित्सकों और सहायक कर्मचारियों की भूमिका की गहन जांच के निर्देश जारी किए हैं।

उपमुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर लापरवाह स्टाफ के खिलाफ ऐसी दंडात्मक कार्रवाई की जाए, जो भविष्य के लिए नजीर बने। उपमुख्यमंत्री ने पीड़ित शिशु के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल प्रशासन को उसे उच्च स्तरीय उपचार मुहैया कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण और समय पर उपचार देना ही सरकार का मुख्य संकल्प है, जिसमें किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार्य नहीं होगी। मासूमों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

टैग:

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 15 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 16 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 16 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 16 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 17 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 17 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 17 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 17 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 17 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 17 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 17 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 17 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 17 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 18 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 18 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 18 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 18 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!