न्यायालय कर्मचारी से 31 लाख की ठगी: ऑनलाइन कमीशन का झांसा देकर जाल में फंसाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शाजापुर।
कोतवाली थाना क्षेत्र में न्यायालय कर्मचारी से ऑनलाइन कंपनी के जरिए सामान की डिलीवरी के ऑर्डर पूरे करने पर 15 से 20 प्रतिशत कमीशन दिलाने का झांसा देकर 31 लाख 3 हजार 639 रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ज्यादा रकम लगाने पर ज्यादा मुनाफे का दिया लालच
पीड़ित न्यायालय कर्मचारी योगेश शर्मा के अनुसार, उनकी पहचान सांपखेड़ा निवासी सुरेश प्रजापति से एक परिचित के माध्यम से हुई थी। आरोप है कि सुरेश ने उन्हें ऑनलाइन कंपनी के माध्यम से सामान की डिलीवरी के ऑर्डर पूरे करने पर कमीशन मिलने की बात कही।
उसे भरोसा दिलाया गया कि जितनी ज्यादा राशि लगाई जाएगी, उतना ही अधिक मुनाफा मिलेगा। इसके बाद पीड़ित से अलग-अलग तारीखों में रकम ट्रांसफर कराई गई।
अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक ट्रांसफर किए रुपए
शिकायत के मुताबिक, पीड़ित ने अक्टूबर 2025 में अपने क्रेडिट कार्ड और बैंक खातों से आरोपी द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर और विभिन्न UPI आईडी पर रकम भेजना शुरू किया। नवंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच भी अलग-अलग बैंक खातों और UPI आईडी पर लगातार भुगतान कराया गया।
इसमें आरोपी के मोबाइल नंबर से जुड़े लेन-देन में 3,18,988 रुपए, जबकि अन्य बैंक खातों में 27,84,651 रुपए जमा करवाए गए। इस तरह कुल 31,03,639 रुपए ट्रांसफर किए गए।
रकम वापस मांगने पर नए ऑर्डर का बहाना
रकम जमा करने के बाद जब योगेश ने अपना मूलधन और कमीशन वापस मांगा तो कथित तौर पर आरोपी ने नए ऑर्डर आने और ज्यादा कमीशन मिलने का हवाला देकर उन्हें टालना शुरू कर दिया।
अलग-अलग बहाने बनाए
इसके बाद पीड़ित की बातचीत एक युवती से कराई गई, जिसने अपना नाम जिया उर्फ अमृता गुप्ता बताया और खुद को संबंधित कंपनी की कर्मचारी बताया। आरोप है कि युवती ने भी रकम वापस करने के बजाय अलग-अलग बहाने बनाए।
बाद में एक अन्य मोबाइल नंबर से संपर्क कर कथित तौर पर मूलधन और कमीशन प्राप्त करने के लिए कुल रकम की 30 प्रतिशत अतिरिक्त राशि जमा करने की मांग की गई।
1930 पर शिकायत, पुलिस कर रही जांच
लगातार रकम मांगने के बाद पीड़ित को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। उन्होंने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब संबंधित बैंक खातों, UPI आईडी और मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है।
लेन-देन की डिजिटल ट्रेल के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!