इस प्रसिद्ध मंदिर में नोटों की गिनती: 17 दान पेटियों से निकले 72 लाख रुपए; 23 अभी खुलना बाकी, चार महीने बाद खोली जा रहीं दान पेटियां; काउंटिंग पर 4 सीसीटीवी कैमरों से नजर, वीडियोग्राफी भी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में दान पेटियों में जमा राशि की गिनती का काम लगातार तीसरे दिन भी जारी है। मंगलवार तक 17 दान पेटियां खोली जा चुकी हैं, जिनसे 72 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है।
यह राशि जमा कराई जा चुकी है। मंदिर परिसर में कुल 40 दान पेटियां हैं, ऐसे में अभी 23 पेटियों की गिनती होना बाकी है।
बुधवार को भी दान पेटियां खोलकर नोटों की गिनती की जा रही है। आज की काउंटिंग में कितनी राशि निकली, इसका आंकड़ा शाम तक स्पष्ट होने की संभावना है। पूरी प्रक्रिया में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं।
17 पेटियों से मिले 72 लाख
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दान पेटियों में जमा राशि की काउंटिंग की जा रही है। मंगलवार तक 17 पेटियां खोली गईं, जिनसे 72 लाख रुपए प्राप्त हुए। राशि को नियमानुसार जमा करा दिया गया है।
मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन करने पहुंचते हैं। शहर के अलावा दूसरे जिलों और राज्यों से आने वाले भक्त भी अपनी श्रद्धा के अनुसार दान करते हैं।
23 दान पेटियों की गिनती बाकी
मंदिर परिसर में कुल 40 दान पेटियां रखी गई हैं। इनमें से 17 की गिनती पूरी हो चुकी है, जबकि 23 दान पेटियां अभी खोली जानी बाकी हैं। बुधवार को भी काउंटिंग जारी रही। दिनभर की गिनती पूरी होने के बाद शाम तक नई राशि का आंकड़ा सामने आएगा।
काउंटिंग पर 4 CCTV कैमरों से नजर
दान राशि की गिनती की प्रक्रिया की निगरानी के लिए काउंटिंग स्थल पर चार CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।
एक वीडियोग्राफर काउंटिंग स्थल के साथ-साथ उन स्थानों की भी रिकॉर्डिंग कर रहा है, जहां से दान पेटियां लाई जाती हैं। इस तरह पेटियों को लाने से लेकर राशि की गिनती तक की प्रक्रिया को रिकॉर्ड किया जा रहा है।
मार्च में हुई थी पिछली काउंटिंग, मिले थे 1.35 करोड़
मंदिर प्रबंधन के मुताबिक इससे पहले मार्च में दान पेटियां खोली गई थीं। उस समय करीब चार महीने की दान राशि की काउंटिंग की गई थी, जिसमें 1 करोड़ 35 लाख रुपए प्राप्त हुए थे। राशि को जमा करा दिया गया था।
अब चार महीने बाद एक बार फिर दान पेटियां खोली गई हैं। सभी 40 पेटियों की काउंटिंग पूरी होने के बाद ही इस अवधि में मंदिर को प्राप्त कुल दान राशि का अंतिम आंकड़ा सामने आएगा।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!