गोमांस तस्करी को लेकर बवाल: हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; महापौर के बंगले का किया घेराव, की ये मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में कथित गोमांस तस्करी और अवैध मांस कारोबार के आरोपों को लेकर बुधवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। हिंदू संगठनों और हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और महापौर मालती राय के बंगले का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और नेटवर्क से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस-प्रशासन अलर्ट
प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड में था। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए महापौर निवास के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हालात पर नजर रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
हिंदू संगठनों का आरोप है कि राजधानी में लंबे समय से गोमांस तस्करी का संगठित नेटवर्क सक्रिय है, लेकिन अब तक इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
कठोर कार्रवाई की मांग
संगठनों का कहना है कि जब तक पूरे नेटवर्क और इसके मास्टरमाइंड को बेनकाब कर कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
महापौर से इस्तीफे की मांग
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महापौर मालती राय से इस्तीफा देने की मांग की। संगठनों का आरोप है कि नगर निगम के संरक्षण के बिना इतना बड़ा अवैध कारोबार संभव नहीं है। उनका कहना है कि निगम की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
PHQ के सामने पकड़े गए ट्रक का दिया हवाला
संगठनों ने 17 दिसंबर 2025 को PHQ के सामने पकड़े गए मांस से भरे ट्रक का हवाला देते हुए कहा कि उस समय भारी मात्रा में संदिग्ध मांस बरामद किया गया था। इस मामले में स्लॉटर हाउस संचालक असलम चमड़ा को जेल भेजा गया, लेकिन प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह केवल एक कड़ी है, जबकि पूरा नेटवर्क आज भी सक्रिय है।
स्लॉटर हाउसों पर सीधे हस्तक्षेप की मांग
हिंदू संगठनों ने मांग की कि नगर निगम क्षेत्र में संचालित स्लॉटर हाउसों और अवैध मांस व्यापार पर महापौर को सीधे हस्तक्षेप करना चाहिए। उनका कहना है कि नगर निगम की जानकारी के बिना इस स्तर का कारोबार चलना संभव नहीं है।
आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
संगठनों ने साफ कहा है कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और नगर निगम की होगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!