एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की उम्र पर गहराया विवाद: जालसाजी के आरोपों से बढ़ी सियासी मुश्किलें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी एक गंभीर कानूनी और राजनीतिक संकट में घिरते नजर आ रहे हैं। उन पर चुनावी हलफनामों और शासकीय दस्तावेजों में अपनी वास्तविक उम्र छिपाने तथा जन्म तारीख में हेरफेर करने के सनसनीखेज आरोप लगे हैं।
भाजपा नेता श्याम साहू द्वारा सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों के अनुसार पटवारी की हाईस्कूल की मार्कशीट और विधानसभा रिकॉर्ड में दर्ज जन्म तारीख में करीब 22 महीने का बड़ा अंतर पाया गया है। इस विसंगति को लेकर अब राज्य पुलिस महानिदेशक, विधानसभा अध्यक्ष और निर्वाचन आयोग तक शिकायत पहुंच चुकी है, जिससे प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है।
साल 2008 में किया था हेरफेर
मामले का खुलासा करते हुए दस्तावेजों के साथ यह दावा किया गया है कि इंदौर के बिजलपुर निवासी जीतू पटवारी की हाईस्कूल अंकसूची में जन्म तारीख 25 जनवरी 1973 अंकित है। इसके विपरीत, विधानसभा के आधिकारिक रिकॉर्ड और उनके द्वारा प्रस्तुत अन्य चुनावी दस्तावेजों में जन्म तारीख 19 नवंबर 1974 दर्शाई गई है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह हेरफेर साल 2008 में उस वक्त किया गया था, जब पटवारी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में थे। उस समय इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित थी और मार्कशीट के अनुसार वह इस सीमा को पार कर रहे थे।
आरोप है कि पद की पात्रता हासिल करने के लिए जन्म तारीख को बदला गया और बाद में इसी ‘तैयार’ की गई तारीख का उपयोग विधानसभा चुनावों और अन्य वैधानिक लाभ प्राप्त करने के लिए किया जाता रहा।
हाईस्कूल की अंकसूची में बदलाव करना दंडनीय अपराध
भाजपा ने प्रकरण को एक जालसाजी करार दिया है। भाजपा नेता श्याम साहू ने तंज कसते हुए यह सवाल उठाया कि क्या पटवारी की नई जन्म तारीख जानबूझकर 19 नवंबर चुनी गई, जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है?
शिकायतकर्ता का तर्क है कि हाईस्कूल की मूल अंकसूची में बदलाव करना एक दंडनीय अपराध है और यदि इस आधार पर पासपोर्ट, पैन कार्ड या आधार कार्ड जैसे दस्तावेज तैयार किए गए हैं, तो यह सीधे तौर पर धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है।
कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह आरोप सिद्ध होते हैं तो यह मामला संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आएगा, जिसमें न केवल सदस्यता पर संकट आ सकता है बल्कि कारावास तक का प्रावधान है।
फिलहाल इस गंभीर विवाद पर जीतू पटवारी और कांग्रेस खेमे की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है, लेकिन निर्वाचन आयोग और पुलिस प्रशासन की संभावित जांच पटवारी की राजनीतिक राह को कांटों भरी बना सकती है।
संबंधित समाचार

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!