खबर
Top News

दूषित पानी ने रोजी-रोटी छीनी: सेहत के साथ रोजगार भी संकट में; डर के कारण लोग कर रहे पलायन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जनवरी 2026, 2:47 pm
शेयर करें:
दूषित पानी ने रोजी-रोटी छीनी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से फैली बीमारी अब केवल स्वास्थ्य संकट नहीं रही, बल्कि इसने स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी पर भी गहरा असर डाल दिया है। हालात इतने भयावह हो गए हैं कि कुछ परिवारों ने इलाका छोड़कर अपने मूल शहर लौटने का फैसला तक कर लिया है। क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है।

फास्ट फूड और ठेले-खोमचे ठप
दूषित पानी की खबर सामने आने के बाद भागीरथपुरा में फास्ट फूड, चाय-नाश्ता और पानीपुरी-चाट जैसे छोटे व्यवसाय कई दिनों तक पूरी तरह बंद रहे। कुछ दुकानदारों ने हाल ही में दुकानें खोल तो ली हैं, लेकिन ग्राहकों की संख्या न के बराबर है।

लोग बाहर का खाना खाने से कतरा रहे हैं, जिससे कारोबार लगभग ठप हो चुका है। दुकानें बंद रहने और बिक्री न होने का सीधा असर छोटे व्यापारियों की आर्थिक हालत पर पड़ रहा है। कई दुकानदारों का कहना है कि जब तक पानी की गुणवत्ता को लेकर भरोसा नहीं बनता, तब तक हालात सुधरने की उम्मीद कम है।

बीमारी की भयावह स्थिति
मंगलवार रात तक की स्थिति के अनुसार 99 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। 16 मरीज आईसीयू में हैं। 3 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। अब तक 429 लोग भर्ती हो चुके हैं। 330 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़े बताते हैं कि हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं।

नए साल पर भी नहीं चली दुकानें
भागीरथपुरा में फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले राजवीर सिंह कुशवाह बताया कि वे चायनीज फूड जैसे बर्गर, पिज्जा, सैंडविच और मंचूरियन बेचते हैं। पिछले एक-डेढ़ हफ्ते से दुकान बंद थी। पानी खराब आ रहा था और हमारे ज्यादातर आइटम पानी से ही बनते हैं। माहौल भी डर का था, इसलिए दुकान बंद रखना बेहतर लगा।

उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को सबसे ज्यादा कमाई होती है, लेकिन 28 दिसंबर से 5 जनवरी तक दुकान बंद रही। 6 जनवरी को दुकान खोली, लेकिन ग्राहक नहीं आ रहे। इससे हमारे बिजनेस को भारी नुकसान हुआ है।

रोज कमाओ-रोज खाओ वालों पर सबसे ज्यादा मार
पानीपुरी-चाट का ठेला लगाने वाले महेश हार्डिया ने बताया कि वे करीब 8–10 दिनों से ठेला नहीं लगा पा रहे हैं। पानी गंदा आने के कारण अधिकारियों ने ठेले बंद रखने को कहा था। पहले रोज 700–800 रुपए कमा लेते थे, अब पूरी आमदनी बंद है। जो थोड़ी बहुत बचत थी, उसी से काम चला रहे हैं।

ग्राहकी पहले जैसी नहीं रही
इलाके में नाश्ते की दुकान चलाने वाली सीमा सिकरवार का कहना है कि दूषित पानी के कारण ग्राहकों का भरोसा टूट गया है। अब पहले जैसी ग्राहकी नहीं रही। थोड़ा-बहुत काम चल रहा है। मजबूरी में बोरिंग का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं।

डर के कारण भागीरथपुरा से पलायन
बीमारी और दूषित पानी के डर से कुछ परिवारों ने इलाका छोड़ने का फैसला भी कर लिया है। रोशनी कोरी ने बताया कि वे कपड़ों की दुकान पर काम करती हैं और पिछले 8–9 महीने से भागीरथपुरा में किराए से रह रही थीं।

कई दिनों से गंदा पानी आ रहा था। बेटे की तबीयत बहुत बिगड़ गई थी, अब वह ठीक है, लेकिन सास की भी तबीयत खराब हुई। अब हम परिवार के साथ वापस सागर जा रहे हैं।

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

31 minutes ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

41 minutes ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 1 hour ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 1 hour ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 2 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 2 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 2 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 2 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 2 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 2 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 2 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 2 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 2 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 3 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 3 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 3 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 3 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!