कांग्रेस की न्याय यात्रा: जहरीले पानी से मौतों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन; घंटा-मंत्री मुर्दाबाद के लगे नारे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण हुए 21 मौतें ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। रविवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बड़ा गणपति चौराहा से राजवाड़ा तक एक विशाल 'न्याय यात्रा' निकाली।
इस यात्रा के जरिए कांग्रेस ने सीधे तौर पर इंदौर नगर निगम और प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। इतना ही नहीं इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटा-मंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
बीजेपी के 'किले' में कांग्रेस की हुंकार
न्याय यात्रा के दौरान एक गाड़ी की छत पर सवार होकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इंदौर की जनता को संबोधित करते हुए कहा, "इंदौर में पार्षद से लेकर संसद तक बीजेपी का कब्जा है, फिर भी जनता प्यासी और लाचार है। यह एक लंबी लड़ाई है जिसे हमें घर-घर जाकर लड़ना होगा।"
सरकार पर किया हमला
वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हिंदुत्व के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा, "एक तरफ हिंदू सम्मेलनों की बात होती है, दूसरी तरफ हिंदू बाहुल्य क्षेत्रों में लोग गंदा पानी पीकर मर रहे हैं। सरकार पहले हिंदुओं की जान तो बचाए।"
कांग्रेस की 3 प्रमुख मांगें
महिला कांग्रेस और सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने 'घंटा-मंत्री मुर्दाबाद' के नारों के साथ तीन बड़ी मांगें रखी हैं।
भारी मुआवजा
प्रत्येक मृतक परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।
हत्या का मुकदमा
इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज हो।
न्यायिक जांच
पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो ताकि भविष्य में ऐसा न हो।
दिग्गजों का जमावड़ा
इस न्याय यात्रा में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। यात्रा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, अजय सिंह और सज्जन सिंह वर्मा जैसे बड़े चेहरे शामिल हुए। कांग्रेस का आरोप है कि इंदौर नगर निगम 'स्वच्छता का मुखौटा' पहनकर जनता की जान से खिलवाड़ कर रहा है।
जिम्मेदारों पर हत्या का मुकदमा हो
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि, कांग्रेस इंदौर की जनता के साथ खड़ी है। इंदौर की जनता को स्वच्छ पानी, साफ सड़कें और बोरिंग का साफ पानी चाहिए। भागीरथपुरा में हुई घटना के बाद सरकार मौतों के आंकड़े छुपाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज भी इंदौर के कई इलाकों में गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है, लेकिन सरकार इस पर कोई बात नहीं करना चाहती। आम जनता साफ पानी पीने का अधिकार है, कोई भीख नहीं मांगी जा रही है।
अब तक इस घटना में 21 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में जिम्मेदार लोग कातिल हैं और उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
संबंधित समाचार

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!