कॉलेज स्टूडेंट से 15 लाख की ठगी: टास्क पूरा करने नाम पर लगाया चूना; आरोपियों ने ऐसे बिछाया था जाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। ताजा मामला एमजीएम कॉलेज के एक छात्र से जुड़ा है, जिसे टास्क पूरा करने पर बोनस देने का झांसा देकर करीब 15 लाख रुपए की ठगी की गई।
टेलीग्राम ग्रुप से शुरू हुआ ठगी का जाल
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संयोगितागंज थाना पुलिस के अनुसार, पीड़ित कृष्णकुमार कुमावत, निवासी एमजीएम बॉयज हॉस्टल, को कुछ दिन पहले “शिप्पो कंपनी” के नाम से एक ऑनलाइन ऑफर मिला।
मोटे बोनस का दिया लालच
ऑफर भेजने वाली महिला ने अपना नाम कल्याणी एस बताया और कहा कि ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर मोटा बोनस मिलेगा। इसके बाद कृष्णकुमार को टेलीग्राम लिंक के जरिए एक ग्रुप में जोड़ा गया।
शुरुआत में दिया छोटा बोनस
पीड़ित को पहला टास्क 9 दिसंबर को मिला, जिसमें उसने मामूली रकम जमा की और बदले में 1,000 रुपए का बोनस उसके अकाउंट में आ गया। इससे उसका भरोसा बढ़ गया।
लगातार पैसे ट्रांसफर करवाए
इसके बाद आरोपियों ने 9,000 रुपए जमा करने पर ज्यादा टास्क और बड़े बोनस का लालच दिया। अलग-अलग चरणों में बोनस दिखाकर उससे लगातार पैसे ट्रांसफर करवाए गए। इस दौरान उसने यूपीआई के जरिए कई खातों में रकम भेजी।
नंबर ब्लॉक कर दिए गए
टास्क चलते-चलते आरोपी अलग-अलग बार में करीब 15 लाख रुपए जमा करवा चुके थे। लेकिन 3 जनवरी 2026 को उसके अकाउंट में केवल 51,000 रुपए ही वापस आए। जब कृष्णकुमार ने पैसे वापस मांगने के लिए टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर संपर्क किया, तो सभी नंबर ब्लॉक कर दिए गए।
पुलिस ने दर्ज की FIR
ठगी का एहसास होते ही पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। संयोगितागंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर संबंधित बैंक अकाउंट को फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
लाखों उड़ाए
इंदौर में साइबर ठगी का दूसरा मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक महिला से क्रेडिट कार्ड चार्ज कम करने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की गई।
HDFC बैंक अधिकारी बनकर किया कॉल
सायबर सेल के अनुसार, स्कीम नंबर 71 में रहने वाली प्रगति जैन को 30 दिसंबर को कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को HDFC बैंक का कर्मचारी तुषार शर्मा बताया और क्रेडिट कार्ड चार्ज में छूट देने की बात कही।
ऐप डाउनलोड कराते ही उड़ाए पैसे
आरोपी ने महिला को एक ऐप डाउनलोड करवाया और लिंक पर क्लिक कराया। इसके बाद उनके अकाउंट से पहले 1.90 लाख रुपए, फिर 3.80 लाख रुपए निकाल लिए गए।
तीसरी बार कॉल आने पर प्रगति को ठगी का शक हुआ। उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और कार्ड ब्लॉक करवाया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!