कलेक्टर के आदेश को नकारा, विद्यार्थियों को बुलाया: नगीन नगर स्थित सिटी पब्लिक स्कूल प्रबंधन की मनमानी से शीतलहर में छात्र-छात्राएं हुए परेशान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर चलने से सभी स्कूलो में पहली से आठवीं कक्षा तक अवकाश घोषित कर दिया है, लेकिन निजी स्कूल प्रबंधन ने कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए छात्र-छात्राओं को स्कूल आने के निर्देश जारी किए हैं। इससे ठंड में ठिठुरते हुए विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचना पड़ा।
शहर में शिक्षा माफिया प्रशासन के आदेशा को ठेंगा दिखाकर लगातार मनमानी कर रहे हैं। इसके चलते ही नियमों की अनदेखी कर सुबह से ही तेज रफ्तार स्कूल बसें सड़कों पर दौड़ने लगती हैं। अब जब कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है तो कलेक्टर शिवम वर्मा ने सभी निजी व सरकारी स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया, लेकिन नगीन नगर स्थित सिटी पब्लिक स्कूल संचालक ने कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखाकर छात्र-छात्राओं को स्कूल आने का संदेश मोबाइल पर भेजकर बुलवा लिया।
तीन माह पहले ही परीक्षाएं घोषित कर दी थीं
इस मामले का खुलासा होने के बाद जब मामले की पड़ताल करते हुए सिटी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य विजय कुमार शर्मा से जानकारी ली तो वह कहने लगे कि मुझे पता है कि कलेक्टर ने तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया है, लेकिन मैंने स्कूल में तीन माह पहले ही परीक्षाएं घोषित कर दी थीं।
इस वजह से छात्र-छात्राओ को स्कूल आकर परीक्षा देने को कहा है। प्राचार्य का कहना है कि मैंने नियम नहीं तोड़ा मैंने तो कलेक्टर के आदेश का पालन करते हुए छात्र-छात्राओं को स्कूल आने का मैसेज भेजा है।
प्राचार्य के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की
इस संबंध में बीआरसी राजेन्द्र तंवर से जानकारी ली कि कलेक्टर द्वारा अवकाश घोषित करने के बाद भी स्कूल में छात्र-छात्राओ को बुलाकर कक्षा में बैठाया गया है। इसके बाद उन्होंने तत्काल निजी स्कूल की जांच करने का दावा किया, लेकिन निजी स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों को अवकाश में भी स्कूल आने के लिए मजबूर करने वाले स्कूल प्राचार्य के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
मिलीभगत का खेल
शिक्षा विभाग के बीआरसी और निजी स्कूल संचालक के बीच मिलीभगत होने से स्कूल प्रबंधन ने कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखाकर छात्र-छात्राओं को स्कूल बुलाया। वहीं बाद में मामले को रफादफा करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी भी परीक्षाओं के आयोजन की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी शांता स्वामी को भी जानकारी दी गई, लेकिन उनके द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस तरह शिक्षा विभाग के अफसरों और निजी स्कूल संचालकों के बीच मिलीभगत की चर्चा शुरू हो गई है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!