12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; सुसाइड नोट में किए चौंकाने वाले खुलासे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के शाहपुरा इलाके में 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सप्लीमेंट्री परीक्षा में दोबारा असफल होने के बाद वह काफी परेशान थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्रा ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।
सप्लीमेंट्री एग्जाम में फेल होने से दुखी थी
घटना बुधवार देर रात की है। छात्रा निकिता दीवारे 12वीं कक्षा में मैथ्स-साइंस की पढ़ाई कर रही थी। 12वीं में सप्लीमेंट्री आने के बाद उसने परीक्षा दी थी। बुधवार को सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें वह फिर सफल नहीं हो सकी। इसके बाद उसने घर के बाथरूम में फांसी लगा ली।
पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश
परिजनों के मुताबिक, सप्लीमेंट्री की जानकारी मिलने के बाद छात्रा ने पहले भी खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। परिजनों ने उसे समझाया था और दोबारा परीक्षा देकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया था। छात्रा ने सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए मेहनत भी की, लेकिन परिणाम अपने पक्ष में नहीं आने से वह काफी निराश हो गई।
सुसाइड नोट में माता-पिता से मांगी माफी
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने माता-पिता से माफी मांगी और उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाने की बात लिखी है। नोट में परीक्षा में असफल होने से दुखी होने का उल्लेख भी बताया गया है।
मोबाइल और सुसाइड नोट की जांच
शाहपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। थाना प्रभारी संतोष मरकाम के अनुसार, सुसाइड नोट और मोबाइल की जांच कराई जा रही है।
पुलिस अन्य सभी पहलुओं की भी जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!